कांगड़ा में अवैध शराब पर कार्रवाई: किराना दुकान से 10 पेटियां अवैध शराब बरामद, आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज – Dharamshala News
कांगड़ा जिले की नगरोटा बगवां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने चाहड़ी गांव में एक कन्फैकशनरी (किराना) की दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।…
