मुख्य बातें

बॉक्सर अमित पंघाल आज लेंगे शादी के 7 फेरे: शाम को निकलेगी बारात, जींद में होगा विवाह समारोह – Rohtak News

बॉक्सर अमित पंघाल आज लेंगे शादी के 7 फेरे:  शाम को निकलेगी बारात, जींद में होगा विवाह समारोह – Rohtak News


रोहतक में बॉक्सर अमित पंघाल के साथ नाचते हुए परिवार के सदस्य।

रोहतक के गांव मायना निवासी अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। सारी रस्मों को पूरा करने के बाद आज शाम को गांव मायना से जींद के लिए बारात निकलेगी और रात को अंशुल श्योकंद के साथ 7 फेरे लेकर विवाह समारोह संपन्न होगा।

.

बॉक्सर अमित पंघाल की 31 मार्च को जींद के एक निजी होटल में सगाई हुई, जिसमें अमित पंघाल व अंशुल श्योकंद के परिवार के लोग ही शामिल थे। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद ही इसके बारे में लोगों को जानकारी मिली थी। अमित पंघाल की शादी आज है, जिसके लिए 27 अक्टूबर से घर पर रस्में चली हुई है।

मेहंदी की रस्म में परिवार के साथ अमित पंघाल।

देर शाम को हुई मेहंदी की रस्म अमित पंघाल की मेहंदी रस्म कल देर रात को हुई, जिसमें पूरा परिवार नाचते हुए नजर आया। घर पर आए सगे संबंधी सभी अमित पंघाल के साथ मेहंदी की सेरेमनी में नाच रहे थे। अमित पंघाल के घर शादी की पूरी रौनक लगी हुई है। शादी की सभी रस्म पूरी होने के बाद अब बारात चढ़ेगी।

रात को गाजे बाजे के साथ निकलेगी बारात अमित पंघाल के घर सुबह 11 बजे के बाद चाक भात की रस्म होगी, जिसके बाद पूरा दिन बारात की तैयारियां होंगी। शाम को 5 बजे घर से घुड़चढी निकालते हुए बारात जींद के लिए रवाना होगी। बारात में जाने के लिए सभी बाराती भी तैयारियों में लगे हुए है।

अमित पंघाल के घर मेहंदी लगवाते हुए महिलाएं।

अमित पंघाल के घर मेहंदी लगवाते हुए महिलाएं।

4 नवंबर को निजी बैंक्वेट में होगा रिसेप्शन अमित पंघाल की शादी के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम एक निजी बैंक्वेट में रखा हुआ है, जिसमें कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ वीआईपी भी पहुंचने की उम्मीद है। परिवार की तरफ से सीएम नायब सैनी, सांसद धर्मबीर, मंत्री श्रुति चौधरी व अभिनेता धर्मेंद्र को न्योता दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *