17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध अब पहले से बेहतर हैं। मलेशिया में चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने आपसी बातचीत बढ़ाने और रक्षा संबंधों में स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई है।
हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से कहीं मजबूत हैं। साउथ कोरिया में ट्रम्प और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक’ के बाद मेरी भी एडमिरल डोंग जुन से बहुत सकारात्मक और उपयोगी बातचीत हुई।

अमेरिकी मंत्री के अनुसार, दोनों देशों का मानना है कि शांति, स्थिरता और अच्छे संबंध ही आगे का रास्ता हैं। उन्होंने कहा कि ट्रम्प की ऐतिहासिक बैठक ने लंबे समय तक साझेदारी और शांति की मजबूत नींव रखी है।
हेगसेथ ने यह भी बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीधा संवाद बढ़ाने के लिए मिलिट्री-टू-मिलिट्री कम्युनिकेशन चैनल बनाने पर सहमति हो गई है, ताकि किसी भी विवाद या गलतफहमी को तुरंत दूर किया जा सके।
—————————–
1 अक्टूबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें….
