मुख्य बातें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास: देवरिया में युवा क्रिकेटरों ने जश्न मनाया, एक दूसरे को मिठाई खिलाई – Deoria News

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास:  देवरिया में युवा क्रिकेटरों ने जश्न मनाया, एक दूसरे को मिठाई खिलाई – Deoria News


अनुग्रह नारायण शाही | देवरियाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा आईसीसी महिला विश्व कप 2025 जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में, देवरिया में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही जिला स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ जीत का उत्सव मनाया और उन्हें मिठाई खिलाई।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर देश का नाम रोशन किया है। यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि हर भारतीय की जीत है, क्योंकि देश की बेटियों ने पहली बार महिला विश्व कप जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है।

मिश्र ने आगे कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, अनुशासन और दृढ़ निश्चय से यह साबित कर दिया है कि उचित अवसर और समर्थन मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। उन्होंने इस जीत को ‘नारी शक्ति के उदय का प्रतीक’ बताया और कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। स्टेडियम ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर अम्बिकेश पाण्डेय, क्रिकेट कोच अवधेश कुमार, रत्नेश्वर गर्ग, प्रिंस मिश्र, अरुण मिश्र, संजय सिंह, अनिल कुमार, सत्यम, राहुल और नवनीत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और खेल प्रेमी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *