मुख्य बातें

हरियाणा ग्रुप-डी उम्मीदवारों की होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा सत्यापन, सभी कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट – Panchkula News

हरियाणा ग्रुप-डी उम्मीदवारों की होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन:  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा सत्यापन, सभी कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट – Panchkula News


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय। फाइल

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-डी और कॉमन कैडर पदों के लिए चुने गए सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने का फैसला किया है। यह कदम भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या मुकदमेबाजी से बचने क

.

मानव संसाधन विभाग द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्त, पंचकूला से पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने कार्यालयों में कार्यरत ग्रुप-डी (कॉमन कैडर) उम्मीदवारों का विवरण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव को भेजें ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।

किया गया पत्र।

साढे 13 हजार पदों की हुई थी भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 30 मई 2023 को 13536 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसमें 20 जून 2023 तक आवेदन करने की अंतिम डेट थी। अगस्त 2025 में भर्ती पूरी होने के उपरांत इन कर्मियों को कार्यालयों में ज्वाइन करवाया गया था।

चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से संबंधित मंडला आयुक्तों तथा उपायुक्त, पंचकूला के कार्यालयों में ज्वाइन करने के निर्देशों के नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। तत्पश्चात इन उम्मीदवारों के पोस्टिंग ऑर्डर एचकेसीएल पोर्टल के माध्यम से जारी किए गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *