मुख्य बातें

गिरिडीह में ट्रेन की चपेट आने से एक की मौत: निजी काम से झारखंडधाम की ओर जा रहा था व्यक्ति, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुई घटना – Giridih News

गिरिडीह में ट्रेन की चपेट आने से एक की मौत:  निजी काम से झारखंडधाम की ओर जा रहा था व्यक्ति, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुई घटना – Giridih News


गिरीडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना झारखंडधाम हॉल्ट के नजदीक दुबे बांध के पास हुई।

.

मृतक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेम्बा गांव निवासी नरेश तूरी (45) के रूप में हुई है। इधर, घटना मे आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने परिजन व पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना का प्रतीत होता है। सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक नरेश तूरी किसी निजी कार्य से झारखंडधाम की ओर जा रहे थे। रेल पटरी पार करते समय वे अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गए और समय रहते पटरी से हट नहीं पाए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया और शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *