मुख्य बातें

गढ़मुक्तेश्वर में श्रद्धालुओं का पुलिस पर हमला,VIDEO: मेले से लौट रहे लोगों ने लाठी-लात-घूंसों से किया हमला, वर्दी फाड़ी; छह आरोपी हिरासत में – Hapur News

गढ़मुक्तेश्वर में श्रद्धालुओं का पुलिस पर हमला,VIDEO:  मेले से लौट रहे लोगों ने लाठी-लात-घूंसों से किया हमला, वर्दी फाड़ी; छह आरोपी हिरासत में – Hapur News


तुषार शर्मा | हापुड़1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं ने बुधवार शाम नक्का कुआं रोड पर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई और छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह घटना बाग कॉलोनी के सामने बने डिवाइडर कट के पास हुई, जहां पुलिस यातायात नियंत्रित कर रही थी। पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया, जिस पर सवार लोगों ने पुलिस टीम से नोकझोंक शुरू कर दी। यह नोकझोंक कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई।

पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के आरोपी को पकड़े जवान।

पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के आरोपी को पकड़े जवान।

ट्रैक्टर-ट्रॉली साइड में लगवाने पर भड़के

सिपाही सचिन चौहान और उमंग नक्का कुआं रोड पर जाम से बचाव के लिए वाहनों को एक दिशा में कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दर्जनों लोगों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी, लात-घूंसों से हमला कर दिया। हंगामे की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी दविजेंद्र सिंह, दारोगा गौरव कुमार, शुभम त्यागी और वेदांश कौशिक समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान दारोगा गौरव कुमार, सिपाही सचिन चौहान और उमंग की वर्दी फट गई।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोज बालियान बल के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सभी को कोतवाली पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें ट्रैक्टर सवारों को पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।

इंस्पेक्टर मनोज बालियान ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला एक गंभीर अपराध है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले से लौट रहे वाहनों की संख्या अत्यधिक थी, जिसके कारण जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस नक्का कुआं रोड पर वाहनों को नियंत्रित कर रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *