रोहतक के बहु-अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाएं।
महम हलके के गांव बहु-अकबरपुर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में बुधवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य मंजीत मलिक ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी राधा अहलावत, प्रदेश महामंत्री डॉ. रमा बल्हारा और प्राध्य
.
कार्यक्रम का शुभारंभ राधा अहलावत और अन्य अतिथियों ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। राधा अहलावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए संस्था पदाधिकारी
भारतीय वीरांगनाओं पर आधारिक प्रतियोगिता
बहु-अकबरपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय वीरांगनाओं के जीवन पर आधारित एक प्रतियोगिता करवाई गई। राधा अहलावत ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे देश की वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलें।
डॉ. रमा बल्हारा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में उन माताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी बेटियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उन्हें बाहर जाकर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इन माताओं को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य अभिभावकों को भी अपनी बेटियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्राध्यापक शालिनी मलिक ने स्कूल प्रबंधन समिति को इस तरह के प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
