मुख्य बातें

अमरोहा में युवक की दिनदहाड़े हत्या: नहर किनारे गड्ढे में मिला शव, 5 बहनों का इकलौता भाई था – Amroha News

अमरोहा में युवक की दिनदहाड़े हत्या:  नहर किनारे गड्ढे में मिला शव, 5 बहनों का इकलौता भाई था – Amroha News


रोहित प्रजापति | अमरोहा7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमरोहा के गजरौला में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव नहर किनारे एक गड्ढे में मिला। घटना गुरुवार शाम की है, जब ग्रामीण खेतों से लौट रहे थे। ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक की पहचान गांव चौबारा निवासी 25 वर्षीय आकाश पुत्र जसवंत के रूप में हुई है। आकाश अपने पांच बहनों का इकलौता भाई था और परिवार का भरण-पोषण ई-रिक्शा चलाकर करता था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी थी, जबकि दो बहनों की शादी होनी बाकी थी।

परिजनों के अनुसार, आकाश गुरुवार को अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर गंगा मेले में स्नान करने गया था। वह शाम को लौट आया था और उसे गांव में देखा गया था, लेकिन इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। उसके शरीर और सिर पर धारदार हथियार से गहरे चोट के निशान मिले हैं।

गजरौला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटनास्थल के पास एक बाइक भी मिली है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।

घटना के बाद भाजपा ब्लॉक प्रमुख चौधरी वीरेंद्र सिंह भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और पुलिस अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *