मुख्य बातें

सुपौल रेल ओवरब्रिज 6 माह में पूरा होगा-नितिन गडकरी: अप्रैल 2026 से गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा शुरू,18 घंटे की दूरी 6 घंटे में तय करें – Supaul News

सुपौल रेल ओवरब्रिज 6 माह में पूरा होगा-नितिन गडकरी:  अप्रैल 2026 से गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा शुरू,18 घंटे की दूरी 6 घंटे में तय करें – Supaul News


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को सुपौल के गांधी मैदान में एनडीए की चुनावी सभा के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

.

उन्होंने कहा कि सुपौल का रेल ओवरब्रिज अगले छह माह में पूरा कर उद्घाटन किया जाएगा, जबकि सुपौल-अररिया राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य अप्रैल 2026 तक शुरू हो जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर अप्रैल 2026 से निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा।

सुपौल के गांधी मैदान में नितिन गडकरी ।

18 घंटे लगते हैं, लेकिन एक्सप्रेस-वे बनने के बाद यह दूरी केवल छह घंटे में तय की जा सकेगी।

एक्सप्रेस-वे के भूमि पूजन के लिए मैं दोबारा आऊंगा सुपौल

गडकरी ने कहा कि वर्तमान में गोरखपुर से सिलीगुड़ी की यात्रा में 18 घंटे लगते हैं, लेकिन एक्सप्रेस-वे बनने के बाद यह दूरी केवल छह घंटे में तय की जा सकेगी। उन्होंने कहा, एक्सप्रेस-वे के भूमि पूजन के लिए मैं दोबारा सुपौल आऊंगा। आप मेरी बात लिखकर रख लीजिए, क्योंकि मैं झूठ बोलने वाला नेता नहीं हूं।

इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे,किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुपौल सहित बिहार के हर जिले में विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम हो रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। उन्होंने सुपौल से मरौना, मधेपुरा होते हुए मधुबनी जिले के मधेपुर और दरभंगा तक नई सड़क और उच्चस्तरीय पुल निर्माण की दिशा में शीघ्र पहल का आश्वासन दिया।

मैंने लाखों करोड़ की सड़कें बनाई हैं, यह भी बनाऊंगा

सड़कों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं गडकरी ने कहा कि उनके पास सड़कों के काम के लिए धन की कोई कमी नहीं है। “मैंने लाखों करोड़ की सड़कें बनाई हैं, यह भी बनाऊंगा,” उन्होंने कहा।

उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां का विकास बेहतरीन सड़कों की वजह से हुआ है, और एनडीए सरकार भी उसी एजेंडे पर काम कर रही है।

‘जो जात की बात करेगा, उसको मारूंगा लात

मंच से उन्होंने जदयू प्रत्याशी व निवर्तमान मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की सराहना की और लोगों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील की।“जो जात की बात करेगा, उसको मारूंगा लात”सभा के दौरान नितिन गडकरी ने बिहार की राजनीति में प्रचलित जातिगत समीकरणों पर भी करारा प्रहार किया।

उन्होंने कहा, “बिहार में जात-पात की बहुत बात होती है, लेकिन मैं बिना जात-पात और धर्म-पंथ देखे काम करता हूं। जो जात की बात करेगा, उसको कस कर मारूंगा लात।” उन्होंने कहा कि व्यक्ति का सम्मान उसके कर्म से होता है।

अच्छे घोड़ों को मिले घास और गधे खाएं च्यवनप्राश

“अच्छे घोड़ों को मिले घास और गधे खाएं च्यवनप्रास, यह ठीक नहीं है,” उन्होंने कहा।किसानों को लाभ पहुंचाने की दिशा में काम केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार का नाम पहले पिछड़े राज्यों में लिया जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल रही है।

बिजली, पानी और सड़क की सुविधाएं सुधरने से औद्योगिक माहौल तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब उद्योग आएंगे तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गरीबी दूर होगी।

महाराष्ट्र में धान के भूसे बन रहा एनएच, हो रहा बिजली उत्पादन

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में धान के भूसे से राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण, बिजली उत्पादन और एथेनॉल निर्माण किया जा रहा है। बिहार में भी इस दिशा में कार्य शुरू हो चुका है।

सभा के दौरान बातचीत करते वरिष्ठ नेता।

सभा के दौरान बातचीत करते वरिष्ठ नेता।

गडकरी ने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य है कि पेट्रोलियम आयात पर खर्च होने वाला लाखों करोड़ रुपए अब किसानों की समृद्धि में लगाया जाए।

बिहार का भविष्य विकास-रोजगार से होगा उज्जवल

सभा के अंत में गडकरी ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की और कहा कि बिहार का भविष्य विकास और रोजगार की राजनीति से ही उज्जवल होगा।

जनसभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने की और मंच संचालन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान ने किया। मौके पर सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत, प्रयागराज के विधायक, भाजपा सुपौल के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, गगन ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *