मुख्य बातें

धनबाद में अवैध लॉटरी गिरोह का भंडाफोड़: गोविंदपुर से पांच गिरफ्तार, लाखों के टिकट और उपकरण जब्त – Dhanbad News

धनबाद में अवैध लॉटरी गिरोह का भंडाफोड़:  गोविंदपुर से पांच गिरफ्तार, लाखों के टिकट और उपकरण जब्त – Dhanbad News

धनबाद पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में अवैध लॉटरी संचालन करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से लाखों रुपए के लॉटरी टिकट तथा अन्य उपकरण जब्त किए।

.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवघर जिले के निवासी मोहम्मद शाहिद, शाहरुख खान, अकबर अली, कैसर अंसारी और मोहम्मद जानू के रूप में हुई है।

50 लाख रुपए के लॉटरी टिकट

डीएसपी 1 शंकर कामती ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपए के लॉटरी टिकट, 11 हजार 650 पार्सल प्लास्टिक पैक टिकट, दो लैपटॉप, तीन प्रिंटर, कई मोबाइल फोन, दो स्टेपलर मशीन और एक बाइक बरामद की।

अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी टिकटों की छपाई, पैकिंग और विभिन्न जिलों में उनकी आपूर्ति का काम करते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनसे इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

धनबाद पुलिस ने पूरे मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *