मुकेश पंवार | बडौत3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बड़ौत में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बुधवार रात मारपीट कर 13,700 रुपए नकद और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। यह घटना कर्मचारी के ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय कोताना रोड पर हुई।
पीड़ित कर्मचारी की पहचान मेरठ के बासा टीकरी निवासी अंकुर पुत्र अशोक के रूप में हुई है। अंकुर बड़ौत में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं।
आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने अंकुर के साथ मारपीट की और उनसे नकदी व मोबाइल छीन लिया।
अंकुर ने बताया कि लूट के बाद एक आरोपी मोबाइल फेंककर फरार हो गया। अन्य दो आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के परिजन बड़ौत कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
जांच अधिकारी अनोल शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उचित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
