मुख्य बातें

बादशाहपुर में कांग्रेस ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- जनता ने नकारा तो वोट चोरी किए – gurugram News

बादशाहपुर में कांग्रेस ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला:  सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- जनता ने नकारा तो वोट चोरी किए – gurugram News


बादशाहपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता।

गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित वाटिका चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित वोट चोरी और भाजपा-चुनाव आयोग की मिलीभगत के विरोध में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस

.

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर जनमत का अपमान किया है और लोकतंत्र की मर्यादाओं का उल्लंघन किया है।

जनता ने भाजपा को नकार दिया था : राव नरेंद्र सिंह

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को नकार दिया था, लेकिन सत्ता के लालच में भाजपा ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने का प्रयास किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक हाथों में झंडे लिए हुए थे। उन्होंने “लोकतंत्र बचाओ” और “वोट चोरी बंद करो” जैसे नारे लगाए। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन की शुरुआत बताया। पार्टी ने घोषणा की कि जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए पूरे हरियाणा में ऐसे विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *