‘मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तूं’ फेम पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने लंदन में अपना गाना शूट किया है, जो जल्दी ही रिलीज होगा। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। इस दौरान काफी भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि पिछले
.
फादर साहब चले गए, कई मुश्किलें आईं, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अक्सर कहा जाता है कि जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारने चाहिए, लेकिन मैंने ऐसी चादर बेड पर बिछाई ही नहीं, जिस हिसाब से मुझे ढलना पड़े।
सुनंदा शर्मा ने तीन मिनट के वीडियो में चार मुख्य बातें कहीं, जो इस प्रकार हैं –
गल्ली मोहल्लों में पली बढ़ी हो
सुनंदा शर्मा ने कहा कि मैं अपने घर में सबसे छोटी हूं। बड़े आम से परिवार से गली-मोहल्लों में पली-बढ़ी हुई हूं। बचपन से सुना था कि जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारने चाहिए,
लेकिन मैंने वह चादर कभी अपने बेड पर नहीं बिछाई जिसके हिसाब से मुझे ढलना पड़े। मैंने हमेशा बेड बड़ा किया है। कहने का मतलब है कि मेरी सोच कभी छोटी नहीं हुई। मैंने हमेशा अपने लिए बड़ा सोचा और जो सोचा, वह हासिल किया।
फादर के जाने के बाद मुश्किल समय आया
दो साल मेरी जिंदगी के बहुत अहम रहे। मेरे फादर साहब के जाने के बाद थोड़ा मुश्किल वक्त शुरू हो गया, जो आप सबने देखा है। जिन्होंने मेरी जर्नी देखी है, वह सब जानते हैं।
उन सब से निकलकर मैंने हार नहीं मानी। मैं रुकी नहीं। मैं थकी थी, मुझे रोकने की बड़ी कोशिश हुई, मेरे साथ कई चीजें हुईं, लेकिन मैंने हालातों के आगे हार नहीं मानी।
दोबारा जिंदगी खड़ी हो सकती है
सुनंदा ने कहा क्योंकि कोई एक बच्चा मेरी जर्नी को देख रहा होगा। उसके लिए मुझे एक उदाहरण बनना था। जो भी अपने जीवन में मेहनत कर रहे हैं, उन सबको कहना चाहती हूं कि अगर मैं दोबारा जिंदगी में खड़ी हो सकती हूं, तो आप सब भी कुछ भी कर सकते हो। आज गुरु पर्व का दिन है।
मैं थोड़ी इमोशनल हूं
थोड़ी इमोशनल हूं। मैंने सब चीजों से लड़कर अपना गाना बना लिया, दोबारा बना लिया।मैं यह बताना चाहती हूं कि मैं हारी नहीं हूं, मैं थकी भी नहीं, अकी भी नहीं। कल को पोस्टर डालूंगी, उसके बाद पोस्टर और रिलीज करूंगी। अब आपके सारे सपोर्ट की जरूरत है। थोड़ा दिल भारी है, खुशी भी अंदर है। जब आप खुश होते हो तो पता नहीं लगता क्या करना है। बंदा बौखला जाता है। फाइनली मेरा गाना आ रहा है।
सुनंदा शर्मा की एक कंट्रोवर्सी
1. पिंकी धालीवाल से हुआ विवाद: सुनंदा शर्मा का प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के साथ विवाद हो गया था। सुनंदा शर्मा ने उस पर वित्तीय शोषण का आरोप लगाया था। मामला मोहाली थाने में पहुंचा। इसके बाद पिंकी धालीवाल की गिरफ्तारी तक हुई।
मामला सीएम भगवंत मान तक पहुंचा था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट तक गया। बाद में दोनों पक्षों में मामला सुलझ गया था। हालांकि इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। सिंगर और कलाकार दो हिस्सों में बंट गए थे। कुछ ने तो सामने आकर इंडस्ट्री की सच्चाई तक बयां कर दी थी।

सलमान खान संग आई थीं नजर: सुनंदा के गाने युवाओं की पसंद रहे हैं। उन्होंने ‘तेरे नाल नचना…’, ‘पोस्टर लगवा दो…’, ‘मम्मी नू पसंद…’ जैसे गाने गाकर बॉलीवुड में भी पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनके म्यूजिक वीडियो ‘बारिश की जाए’ में एक्टिंग भी की है।
इसके अलावा सुनंदा बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ पर भी मेहमान बनकर जा चुकी हैं। वहां सलमान खान ने उनके गानों की तारीफ की थी। सुनंदा के गाने ‘बारिश की जाए…’ को यूट्यूब पर 680 मिलियन व्यूज़ मिले हैं।
यह उनका सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला गाना है। वहीं, ‘मम्मी नू पसंद नहीं तू’ को 326 मिलियन, ‘चंडीगढ़ का छोकरा’ को 48 मिलियन और ‘दूजी बार प्यार होया’ को 12 मिलियन बार देखा गया है।
