मुख्य बातें

पिरामल फाइनेंस के शेयर 12% ऊपर लिस्ट: कंपनी अफोर्डेबल हाउसिंग पर फोकस करेगी; अंबानी और पिरामल फैमिली लिस्टिंग में पहुंची

पिरामल फाइनेंस के शेयर 12% ऊपर लिस्ट:  कंपनी अफोर्डेबल हाउसिंग पर फोकस करेगी; अंबानी और पिरामल फैमिली लिस्टिंग में पहुंची


मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिरामल फाइनेंस के शेयर 7 नवंबर को NSE पर 12% ऊपर ₹1,260 पर लिस्ट हुए। इसका डिस्कवर्ड प्राइस ₹1,124 रुपए था। पिरामल एंटरप्राइजेस (PEL) के मर्जर के बाद ये लिस्टिंग हुई है। PEL के शेयरों की 23 सितंबर से ट्रेडिंग बंद हो चुकी है। इसके शेयरहोल्डर्स को 1:1 रेशियो में शेयर मिले हैं।

इवेंट में अंबानी और पिरामल फैमिली की मौजूदगी रही

अंबानी फैमिली से रिलायंस फाउंडेशन की चेरपर्सन निता अंबानी उनकी बहु श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ मौजूद रहीं। पिरामल फैमिली से ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल, डॉ. स्वाति पिरामल, नंदिनी पिरामल और आनंद पिरामल की पत्नी ईशा अंबानी अपने बच्चों के साथ मौजूद रहीं।

स्टेज पर ग्रुप फोटो हुआ। इस दौरान नीता अंबानी के पोते कृष्णा ने स्टेज पर रोना शुरू कर दिया, तो निता ने उन्हें गोद में लेकर शांत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

कंपनी अफोर्डेबल हाउसिंग, रिटेल लेंडिंग पर फोकस करेगी

NSE के लिस्टिंग इवेंट में कंपनी चेयरमैन आनंद पिरामल ने कहा- कंपनी अब अफोर्डेबल हाउसिंग और रिटेल लेंडिंग पर फोकस करेगी। MD जयराम श्रीधरन ने कहा- हमने व्होलसेल से रिटेल की तरफ शिफ्ट किया, जो इस स्केल पर रेयर है। उन्होंने बताया कि बिजनेस ब्रेक-ईवन जुलाई 2023 में हो गया था।

पिरामल फाइनेंस एक NBFC है, जो अफोर्डेबल हाउसिंग और स्मॉल बिजनेस लोन पर फोकस्ड है। सितंबर 2021 में DHFL एक्विजिशन के बाद रिटेल बुक ₹20,000 करोड़ थी, जो अब ₹75,000 करोड़ से ज्यादा हो गई। रिटेल प्लस न्यू व्होलसेल बिजनेस 4 साल में 4 गुना बढ़ा।

लिस्टिंग का बैकग्राउंड: PEL से PFL में मर्जर

पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (PEL) और पिरामल फाइनेंस लिमिटेड (PFL) का मर्जर NCLT ने 10 सितंबर को अप्रूव किया था। रिकॉर्ड डेट 23 सितंबर फिक्स हुई थी। इसमें PEL शेयरहोल्डर्स को 1:1 रेशियो में PFL के शेयर मिले थे। रिकॉर्ड डेट से PEL के शेयरों की ट्रेडिंग बंद हो गई थी।

16 सितंबर 2025 से आनंद पिरामल PFL के चेयरमैन बन चुके हैं। यह मर्जर कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जहां फाइनेंशियल सर्विसेज को मजबूत करने पर फोकस है। PFL पहले PEL की होल्डिंग सब्सिडियरी थी। अब मर्जर से फाइनेंशियल बेस मजबूत हो गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *