मुख्य बातें

SECL गेवरा के पूर्व GM की सड़क हादसे में मौत: DT पद पर पदोन्नति के बाद सिंगरौली जॉइन करने जा रहे थे;ट्रक से भिड़ी कार – Korba News

SECL गेवरा के पूर्व GM की सड़क हादसे में मौत:  DT पद पर पदोन्नति के बाद सिंगरौली जॉइन करने जा रहे थे;ट्रक से भिड़ी कार – Korba News


कोरबा SECL गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी का गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वे हाल ही में निर्देशक तकनीकी (DT) पद पर पदोन्नत हुए थे और सिंगरौली में अपनी नई पदस्थापना जॉइन करने के लिए गेवरा से रवाना हुए थे।

.

जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार त्यागी रात करीब 12 बजे अपनी इनोवा कार से गेवरा से निकले थे। कोरबा-चोटिया मार्ग पर चोटिया के पास उनकी कार की एक पार्सल वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही SECL के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

SECL अधिकारियों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें कुशल प्रशासक और सौम्य व्यक्तित्व का अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि दी। SECL के CMD समेत अन्य अधिकारियों ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। त्यागी लंबे समय तक गेवरा क्षेत्र में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे थे।

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *