मुख्य बातें

बलरामपुर में दो युवकों के कपड़े उतरवाकर मारपीट,FIR दर्ज: क्रशर संचालक व साथियों ने चोरी का आरोप लगा की दबंगई, वायरल वीडियो पर कार्रवाई – Ambikapur (Surguja) News

बलरामपुर में दो युवकों के कपड़े उतरवाकर मारपीट,FIR दर्ज:  क्रशर संचालक व साथियों ने चोरी का आरोप लगा की दबंगई, वायरल वीडियो पर कार्रवाई – Ambikapur (Surguja) News


बलरामपुर जिले के भेलाई खुर्द गांव में क्रशर संचालकों द्वारा पेट्रोल-डीजल चोरी के शक में दो युवकों के कपड़े उतरवा कर उनकी पिटाई के मामले में 6 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। क्रशर संचालकों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया में वायर

.

मामला बलरामपुर जिले के बरियो चौकी क्षेत्र का है। दो दिन पहले क्रशर संचालक एवं साथियों द्वारा एक दो युवकों के कपड़े उतरवाकर उनकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक अर्धनग्न अवस्था में पाइप और रस्सी के सहारे बंधा हुआ दिख रहा है। युवक को जमीन पर गिराकर कुछ लोगों ने जूते और लात से उसकी पिटाई की।

मारपीट के दौरान युवक के हाथ पैर बांध दिए गए थे।

साथी युवक के कपड़े उतरवाकर पूछताछ की गई।

साथी युवक के कपड़े उतरवाकर पूछताछ की गई।

पेट्रोल-डीजल चोरी कबूलवाने की मारपीट क्रशर संचालकों ने जिन दो युवकों के कपड़े उतरवाकर मारपीट की, उनमें पोकलेन ऑपरेटर विजय सारथी एवं मुंशी वरूण शर्मा शामिल हैं। विजय सारथी पिछले तीन सालों से कर्रा निवासी अखिलेश गुप्ता के यहां तीन सालों से पोकलेन ऑपरेटर का काम कर रहा था। दोनों युवकों को भेलाई स्थित दीपक गर्ग के क्रशर में बुलाया गया था, जहां उनके कपड़े उतरवाकर उन्हें बेरहमी से पीटा और उन पर चोरी स्वीकारने का दबाव बनाया।

बताया गया है कि कुछ दिनों पूर्व पीड़ितों का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे चोरी का डीजल खरीदने के लिए बातचीत कर रहे थे। इसके बाद क्रशर संचालक, ठेकेदार एवं अन्य ने उन्हें पीटा।

वायरल वीडियो के बाद हुई FIR मामले का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों युवकों की पिटाई करने वालों ने युवकों पर दबाव बनाया कि वे मामले से इनकार कर दें और वीडियो को दूसरे राज्य का बता दें। जब वीडियो पीड़ितों के परिजनों तक पहुंची तो उन्होंने बरियो चौकी में FIR दर्ज कराई।

बरियों चौकी प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, संजय प्रधान, रविशंकर, मनु दास, जेपी यादव, रामलाल सहित अन्य के खिलाफ धरा 127(2), 296, 351(2), 191(2), 191(3) बीएनएस सहित अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। बलरामपुर ASP विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

…………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

ठेकेदार ने ड्राइवर को बेल्ट से पीटा, थूककर चटवाया VIDEO: डीजल चोरी का आरोप, गुस्साए भारत माला प्रोजेक्ट के ड्राइवरों ने कॉन्ट्रैक्टर्स से की मारपीट

कांकेर में चल रहे भारत मामला प्रोजेक्ट के ठेकेदार ने वाहन चालक की पिटाई कर दी।

कांकेर में चल रहे भारत मामला प्रोजेक्ट के ठेकेदार ने वाहन चालक की पिटाई कर दी।

कांकेर जिले में भारत माला सड़क निर्माण परियोजना के ठेकेदार ने वाहन चालक से मारपीट की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह डीजल चोरी के आरोप में चालक को बेल्ट से खूब मारा और थूक के चटवाया है। मामला दुधावा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *