मुख्य बातें

ज्वालामुखी में टेंट हाउस में लगी भीषण आग: 80 लाख रुपए का नुकसान, संचालिका बोली- शरारती तत्वों का हाथ – Dehra News

ज्वालामुखी में टेंट हाउस में लगी भीषण आग:  80 लाख रुपए का नुकसान, संचालिका बोली- शरारती तत्वों का हाथ – Dehra News


टेंट हाउस में लगी आग की फाइल फोटो।

ज्वालामुखी उपमंडल के फकलोह क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 80 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वार्ड नंबर-1 ज्वालामुखी निवासी समिता चौधरी पिछले पांच साल से इस टेंट हाउस का संचालन कर रही हैं। आग इतनी भयावह

.

टेंट हाउस की संचालिका समिता चौधरी ने बताया कि आग लगने के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। उन्हें सुबह करीब 5 बजे एक अजनबी के फोन से घटना की जानकारी मिली। चौधरी ने आग लगने के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है।

उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल से पहले जब उनका टेंट हाउस दरंग में था, तब भी आग लगाने का प्रयास किया गया था, जिसे समय रहते बुझा लिया गया था।

हादसे के समय की फोटो।

आग पर नहीं पाया जा सका काबू

आग की सूचना मिलते ही ज्वालामुखी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पानी का प्रेशर कम होने के कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद देहरा से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, जिसने आग बुझाने में सफलता प्राप्त की।

घटना की जानकारी मिलने पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन को पीड़ित परिवार को तुरंत राहत व सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

समिता चौधरी के परिवार में उनके 13 वर्षीय बेटे गीतांश और 10 वर्षीय बेटी रूहानी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *