मुख्य बातें

बाइक सवार 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज(पुल) से नीचे गिरा: घायल को अज्ञात वहान ने मारी टक्कर, सड़क सुरक्षा फोर्स ने सिविल अस्पताल पहुंचाया – Jalandhar News

बाइक सवार 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज(पुल) से नीचे गिरा:  घायल को अज्ञात वहान ने मारी टक्कर, सड़क सुरक्षा फोर्स ने सिविल अस्पताल पहुंचाया – Jalandhar News

फिल्लौर के गांव खैहरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज(पुल) से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। गंभीर रुप से घायल हो गया।

.

जानकारी मुताबिक घटना के समय बाइक सवार जतिन लुधियाना से कपूरथला की ओर जा रहा था। जतिन ने बताया कि जब वह खैहरा ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने अचानक उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक से उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। आस पास के लोगाों ने रोड सेफ्टी फोर्स को सुचित किया।

108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम के प्रभारी एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि घायल जतिन को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल, फिल्लौर भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया घटना के समय पर जो वाहन वहा से गुजरे है उनकी सीसीटीवी खंगाली जा रही है। जल्द ही उस वाहन को ट्रेस कर लिया जाएगा जिसने टक्कर मारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *