मुख्य बातें

पंजाब कांग्रेस का सुखबीर बादल पर काउंटर अटैक:: कांग्रेस ने दिखाई सुखबीर बादल की होली वाली फोटो, पूछे 9 सवाल – Ludhiana News

पंजाब कांग्रेस का सुखबीर बादल पर काउंटर अटैक::  कांग्रेस ने दिखाई सुखबीर बादल की होली वाली फोटो, पूछे 9 सवाल – Ludhiana News

कांग्रेस द्वारा जारी सुखबीर बादल का फोटो जिसमें वो बिना दस्तार के होली खेलते हुए दिख रहे हैं

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बच्चों के जूड़े छूकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करने वाले वीडियो पर आपत्ति जताते हुए उसे सिख धर्म का अपमान बताया था। वहीं अब कांग्रेस ने सुखबीर बादल व उनके पर

.

कांग्रेस ने सुखबीर बादल का होली खेलते हुए फोटो के साथ लिखा है कि सुखबीर बादल खुद को सिख पंथ का कट्‌टर अनुयायी बताते हैं तो वो बताएं कि क्या सिख धर्म में दस्तार उतार कर बाल खुले छोड़कर होली खेलने की अनुमति है। सुखबीर बादल को श्री अकाल तख्त साहिब ने प्रधानगी छोड़ने को कहा था क्या उन्होंने ऐसा किया?

कांग्रेस प्रवक्ताओं ने राजा वड़िंग का बचाव करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने यह बच्चों के साथ प्यार जताते हुए कहा था। यह कोई केशों का अपमान नहीं था। इसके बावजूद शिअद लगातार राजा वड़िंग पर निशाने साधती रही। अब कांग्रेस ने शिअद प्रमुख सुखबीर बादल को सीधे तौर पर घेरना शुरू कर दिया।

कांग्रेस ने सुखबीर बादल को बताया हुक्मनामे का पालन न करने वाला

कांग्रेस ने अपने सवालों में सुखबीर बादल को घेरते हुए कहा कि उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे का पालन नहीं किया। श्री अकाल तख्त ने उन्हें प्रधानगी से हटने का हुक्म जारी किया था उसके बावजूद वो दोबारा प्रधान बन गए हैं।

बेअदबी व बहिबल कलां गोली कांड के लिए जिम्मेदार बताया

कांग्रेस ने अपने सवालों में सुखबीर बादल को घेरते हुए कहा है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ बरगाड़ी और बहिबल कलां गोली कांड के लिए वो सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। क्या यह सिख धर्म का अपमान नहीं था। इस तरह कांग्रेस ने कुल नौ सवाल पूछे हैं और उन पर सुखबीर बादल का जवाब मांगा है।

कांग्रेस के सुखबीर बादल से नौ सवाल:

  • क्या दस्‍तार उतारकर होली खेलना सिख कौम में स्वीकार्य है?
  • क्या उससे केशों की बेअदबी नहीं होती?
  • पंथ का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी के प्रधान का इस तरह का व्यवहार क्या हमारी सिख नौजवान पीढ़ी को गलत दिशा नहीं दे रहा?
  • धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी को श्री अकाल तख्त साहिब पर मानकर बाद में अपने ही बयानों से मुकर जाना क्या यह सिख कौम को स्वीकार है?
  • श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूप चोरी हुए, आपने उसके लिए क्या किया?
  • धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का रूप धारण करने वाले को माफी देकर आपने कौम का अपमान किया, क्या इसके लिए आप सिख कौम से माफ़ी मांगेंगे?
  • बरगाड़ी और बहिबल कलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के विरोध में लगाए गए धरने पर सिख नौजवानों पर गोली चलवाकर उनकी हत्या करवाई, इसके लिए पंथक पार्टी का प्रधान सिख कौम के सामने कब जवाब देगा?
  • आपने सुमेध सैनी को DGP नियुक्त किया।
  • क्या सुखबीर बादल ने सिख कौम के सर्वोच्च स्थान श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे का उल्लंघन नहीं किया?

एसजीपीसी ने दी एसएसपी तरनतारन को शिकायत

बच्चों के केशों के अपमान के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एसएसपी तरनतारन को राजा वड़िंग के खिलाफ शिकायत दी और मांग की है कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एसजीपीसी ने इसे सिख धर्म की मर्यादाओं का उल्लंघन बताया और कहा कि इससे सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *