मुख्य बातें

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार: मुंगेली पुलिस ने शादी का झांसा देकर भगाने वाले को MP से पकड़ा,न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Mungeli News

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार:  मुंगेली पुलिस ने शादी का झांसा देकर भगाने वाले को MP से पकड़ा,न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल – Mungeli News


मुंगेली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय (19) पर एक 16 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप है। उसे 10 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज द

.

जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी और महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली थाना में 29 अक्टूबर 2025 को एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 26 अक्टूबर को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।

भोपाल के अवधपुरी से बरामद किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर अपहृत बालिका और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम को भोपाल, मध्य प्रदेश रवाना किया गया। 8 नवंबर को अपहृत बालिका को भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र स्थित रॉयल क्रिस्टल कॉलोनी की एक झोपड़ी से बरामद किया गया।

इन धाराओं के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय को भी गिरफ्तार कर लिया, जो नवागांव घुठेरा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली का निवासी है। पीड़िता के बयान और डॉक्टरी परीक्षण में लगातार दैहिक शोषण करने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 64(1), 64(2)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ी गईं। आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय को विधिवत गिरफ्तार कर 10 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *