मुख्य बातें

फरीदाबाद में पुलिस ने पकड़ा हत्या आरोपी: 11 महीने से चल रहा था फरार, यूपी में जाकर छिपा, दोस्तों संग मिलकर किया मर्डर – Ballabgarh News

फरीदाबाद में पुलिस ने पकड़ा हत्या आरोपी:  11 महीने से चल रहा था फरार, यूपी में जाकर छिपा, दोस्तों संग मिलकर किया मर्डर – Ballabgarh News

फरीदाबाद पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।

फरीदाबाद में 11 महीने से हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से दबोचा है।

.

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला थाना आदर्श नगर क्षेत्र का है। ऊंच गांव निवासी दिनेश ने 19 जनवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके बेटे चेतन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शिकायत में कहा गया कि दिनेश को एक फोन आया था जिसमें बताया गया कि उसके बेटे को चोट लगी है और वह तुरंत अस्पताल पहुंचे।

कहासुनी के बाद चाकू मार की हत्या

जब वह अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसके बेटे चेतन की मृत्यु हो चुकी थी। इस पर थाना आदर्श नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चेतन की हत्या प्रवीन नामक युवक और उसके तीन साथियों सागर, विवेक और शिवम ने की थी। घटना वाले दिन सभी आरोपी आपस में बैठे हुए थे, तभी चेतन भी वहां पहुंच गया। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई, जिसके बाद प्रवीन और उसके साथियों ने चेतन के साथ मारपीट की।

इस दौरान आरोपी विवेक ने चाकू निकालकर चेतन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के इस मामले में मुख्य आरोपी प्रवीन के तीनों साथियों सागर, विवेक और शिवम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन प्रवीन घटना के बाद से फरार चल रहा था।

उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया

अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी प्रवीन को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में उसने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया,जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि वारदात से जुड़ी और भी जानकारियां प्राप्त की जा सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *