मुख्य बातें

भागलपुर में अश्विनी चौबे ने किया मतदान: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 14 नवंबर को मनाएंगे विजय की दिवाली – Bhagalpur News

भागलपुर में अश्विनी चौबे ने किया मतदान:  पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 14 नवंबर को मनाएंगे विजय की दिवाली – Bhagalpur News

अपने परिवार के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया मतदान।

भागलपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने परिवार के साथ आदमपुर के दुर्गाचरण स्कूल में मतदान किया। वोटिंग के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

.

चौबे ने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बड़ी मजबूती के साथ बनेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि 14 नवंबर को बिहारवासी विजय की दीपावली मनाएंगे।

दिल्ली हमले पर जताया दुख

इस दौरान, उन्होंने दिल्ली में हुए हमले की घटना पर भी दुख व्यक्त किया। अश्विनी चौबे ने इसे ‘बेहद दर्दनाक’ बताया और कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।

हमले को बताया पाकिस्तान की साजिश, दी कड़ी चेतावनी

उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पाकिस्तान की साजिश का हिस्सा हो सकती है। चौबे ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी समय है कि वह सुधर जाए, अन्यथा हिंदुस्तान उसे बख्शेगा नहीं।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री घटना को लेकर गंभीर—चौबे

पूर्व मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस घटना को लेकर गंभीर हैं। गृह मंत्री अमित शाह घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अश्विनी चौबे ने जनता से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *