मुख्य बातें

चुनाव के बाद शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च: मोतिहारी में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर रोक लगाने की अपील – Motihari (East Champaran) News



विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। चुनावी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका को देखते हुए, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। नगर था

.

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव के बाद किसी भी प्रकार के विवाद या तनाव को रोकना है।

हर स्थिति पर कड़ी नजर

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति ने कानून-व्यवस्था भंग करने या चुनावी रंजिश में उलझने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च में नगर थाना पुलिस के साथ-साथ जिला पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवान भी शामिल थे।

प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार

पुलिस ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बस स्टैंड, स्टेशन रोड, अस्पताल क्षेत्र और अन्य प्रमुख स्थानों से होकर मार्च किया। पुलिसकर्मियों की उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम जनता में विश्वास बनाए रखने और असामाजिक तत्वों को यह सख्त संदेश देने के लिए उठाया गया है कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सहयोग करें। फ्लैग मार्च के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनावी माहौल के बाद भी शहर में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *