मुख्य बातें

महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर पकड़ा: मर्डर करने वाले को मुहैया कराए, गोली लगने से एक की मौत, दो हुए थे घायल – Mahendragarh News

महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर पकड़ा:  मर्डर करने वाले को मुहैया कराए, गोली लगने से एक की मौत, दो हुए थे घायल – Mahendragarh News

थाना सतनाली पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर को अरेस्ट किया है।

महेंद्रगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने सतनाली के राजावास में हुई हत्या और दो लोगों को घायल करने के मामले में अवैध हथियार उपलब्ध कराए थे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

.

थाना सतनाली की पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपी लोकेश राजस्थान के सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली खुर्द का निवासी है। उसने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों को अवैध हथियार मुहैया कराए थे।

यह मामला 30 जनवरी का है, जब सतनाली के राजावास क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई थी और दो अन्य युवक घायल हो गए थे।

जनवरी में की थी फायरिंग, एक की हुई मौत

शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह, निवासी राजावास, ने थाना सतनाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी की शाम करीब 8:30 बजे उन्हें अपने घर के बाहर गली से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखने पर उन्होंने मूलचंद को गली में घायल अवस्था में पड़ा पाया।

इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके बेटे सुरेंद्र और मुकेश, निवासी राजावास, गांव में विनोद की परचून की दुकान के सामने घायल पड़े हैं। महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश और मूलचंद को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *