मुख्य बातें

भगवान श्री कृष्ण ने बताए- जीवन प्रबंधन के 9 सूत्र, कर्म-धर्म-भक्ति सबसे ऊपर – Jalandhar News

भगवान श्री कृष्ण ने बताए- जीवन प्रबंधन के 9 सूत्र, कर्म-धर्म-भक्ति सबसे ऊपर – Jalandhar News


.

अजीत नगर के दुर्गा मंदिर में सामाजिक सुधार सभा की ओर से चार दिवसीय रासलीला कार्यक्रम करवाया जा रहा है जिसमें भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन प्रबंधन संबंधी 9 सूत्रों को जाना। रासलीला के चौथे दिन का शुभारंभ रानी, परवीन, अनीता रानी, कृति शर्मा ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया था। हलकी ठंडक में देर रात तक रासलीला में प्रभावशाली नजारों ने भक्तों का ध्यान खींचा।

इस दौरान भक्तों ने जाना- अगर सुखद जीवन जीना है तो कर्म-धर्म-भक्ति को जीवन में अपनाएं। धरती पर सभी बराबर हैं। सभी से प्रेम और करुणा का रिश्ता रखिए। इससे आपके जीवन में अनंत खुशियां आएंगी।रासलीला के दौरान श्री सर्वेश्वर रासलीला मंडल वृंदावन के प्रमुख रास आचार्य स्वामी प्रहलाद दास ने कुंज गलियों का दृश्य प्रस्तुत किया।

भगवान कृष्ण की बाल अवस्था की लीलाएं दिखाई गईं। इसमें कन्हैया जी की माखन चुराने, गोपियों का भगवान को तंग करना, भगवान को बहाने से घर भुलाने के दृश्य दिखाए गए। आचार्य प्रहलाद ने प्रभु की लीलाओं के जरिए धर्म परंपरा से सबको जोड़ा।

वरिंदर यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजन करवाने से ही समाज एवं युवाओं को अच्छी दिशा मिलती है जिसके बाद समाज के लोग बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करते हैं। सभा के चेयरमैन किशनलाल शर्मा ने कहा जब-जब अधर्म धरती पर बढ़ता है तब-तब भगवान किसी ना किसी रूप में जन्म लेकर अधर्म को खत्म कर धरती पर आते हैं। इसलिए हमें सदैव धर्म के अनुसार कार्य करते हुए अधर्मियों के खिलाफ खड़े रहना चाहिए।

रासलीला के दौरान सभा के महामंत्री अजमेर सिंह बादल, तरसेम पूरी, जनार्दन झा, सुदेश सेषा, उमेश चड्डा, पार्षद रवि कुमार, अजय भारद्वाज, कुलविंदर भोगल, भुनेश बाली, डॉ. वनीत शर्मा, डॉ. हरविंदर कमल, कमलकांत कालिया, नरेश शर्मा, राकेश कुमार, जसवंत सिंह, शीतल सिंह उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *