मुख्य बातें

रायगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचा: पिछले 2 दिनों से तेज ठंड का एहसास; अगले 1 हफ्ते ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान – Raigarh News

रायगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचा:  पिछले 2 दिनों से तेज ठंड का एहसास; अगले 1 हफ्ते ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान – Raigarh News


तेज ठंड का अहसास होने के बाद रात में 10 बजे के बाद धीरे-धीरे सड़के सूनी होने लगी है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बार फिर से मौसम बदल चुका है। अब जिले में तेज ठंड पड़ने लगी है। 9 नवंबर से तापमान में गिरावट देखी गई। 12 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस साल ठंड देर से शुरू हुई, लेकिन अब ठंड अपना असर दिखा रही है। नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते में शाम ढलने के बाद से तेज ठंड का एहसास हो रहा है।

12 नवंबर की सुबह से मौसम साफ था। तेज धूप निकला हुआ था, लेकिन चुभने वाली धूप से लोग परेशान नहीं थे। बल्कि हल्की ठंड भरी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक थी और शाम होने के बाद ठंड अधिक बढ़ गया।

ऐसे में लोग अब ठंड से बचाव के उपाय करने लगे हैं। स्वेटर, शॉल और अन्य गरम कपड़ों का इस्तेमाल कर ठंड से बच रहे हैं, तो रात 10 बजे के बाद सड़कें भी सुनसान होने लगी है।

मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार सप्ताह भर तापमान इसी तरह रहने का अनुमान है

हफ्ते भर तापमान स्थिर रहने का अनुमान

मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, आने वाले 1 हफ्ते तक न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है। हालांकि 15 नवंबर तक तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि होने से न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक बढ़ने संभावना है। इसके बाद फिर एक डिग्री की गिरावट के साथ ही मौसम साफ रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *