चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में सुबह सैर पर निकली 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक युवक ने गन दिखाकर लूट लिया। आरोपी महिला के कान से सोने की बाली झपटकर मौके से फरार हो गया। मामले में थाना 34 पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक आरोपी के खिलाफ
.
विद्या वती ने कहा कि इलाके में सुबह और देर रात के समय पुलिस गश्त बेहद कम रहती है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध लोग क्षेत्र में घूमते देखे गए हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
22 साल से कर रही सैर
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता विद्या वती ने बताया कि वह सेक्टर-44 सी में अकेली रहती हैं और रोज़ाना की तरह सुबह सैर के लिए पास के पार्क में गई थीं। वह पिछले 22 सालों से इस इलाके में रह रही हैं। बताया गया कि जब वह सैर पूरी कर उधम सिंह भवन के पास पहुंचीं, तभी पीछे से एक युवक आया, जिसने गन दिखाकर उन्हें धमकाया और सोने की बाली लूट ली।
उन्होंने कहा कि आरोपी बहुत तेज़ी से आया और गन दिखाकर डराया। उन्होंने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन युवक ने धमकाते हुए बाली झपट ली और भाग गया। घबराई महिला कुछ देर तक वहीं खड़ी रहीं, फिर घर पहुंचकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। उसने सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।
पुलिस का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि वारदात में इस्तेमाल की गई गन असली थी या नकली। फिलहाल शुरुआती जांच में लग रहा है कि आरोपी वारदात की पूरी तैयारी करके आया था।
