मुख्य बातें

पंचकूला में स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से युवती की मौत: ब्यूटी ऑर्टिस्ट का सर्टिफिकेट लेकर लौट रही थी; विदेश जाने की इच्छा थी – Panchkula News

पंचकूला में स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से युवती की मौत:  ब्यूटी ऑर्टिस्ट का सर्टिफिकेट लेकर लौट रही थी; विदेश जाने की इच्छा थी – Panchkula News


मृतका सानू पढ़ाई पूरी करके विदेश जाना चाहती थी।

हरियाणा के पंचकूला में ब्यूटी आर्टिस्ट का कोर्स कर रही युवती को स्पोर्टस बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवती को सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बाद में इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने बाइक सवा

.

पंचकूला के चंडी कोटला गांव निवासी शमशेर ने बताया कि उसकी बेटी 12 नवंबर को पिंजौर से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थी। चंडीकोटला फाटक के सामने सड़क के दूसरी तरफ (पिंजौर-जीरकपुर) उतरी और सड़क क्रॉस करके फाटक की तरफ आ रही थी। तभी सूरजपुर टोल की तरफ से स्पोर्टस बाइक पर सवार 2 लड़के ओवर स्पीड में आए। जिन्होंने उसकी बेटी सानू को सीधी टक्कर मार दी।

स्पोर्टस बाइक की टक्कर से सानू सड़क पर गिर गई। इतनी देर में मेरी दूसरी बेटी काजल भी वहां पर आ गई। काजल के सहायता से वह सानू को पंचकूला के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान सानू की मौत हो गई।

AI से जनरेट किया गया प्रतीकात्मक फोटो।

विदेश जाना चाहती थी सानू

युवती सानू पिंजौर के वीएलसीसी इंस्टीट्यूट में स्किन और ब्यूटी आर्टिस्ट का कोर्स कर रही थी। 3 वर्षीय कोर्स उसका पूरा हो चुका था, सर्टिफिकेट उसके बैग में ही था। 21 जनवरी को सानू 18 साल की हो जाती है, जिसका वो ग्रैंड सेलिब्रेशन करने की तैयारी कर रही थी।

सानू आईलेट की तैयारी शुरू कर चुकी थी। उसने ऑस्ट्रेलिया या यूरोप जाकर वहां जॉब करना चाहती थी। इसलिए उसने स्किन और ब्यूटी आर्टिस्ट का कोर्स किया था। सानू चाहती थी कि वो अपने पिता को कुछ करके दिखाए।

नई बाइक लेकर आए थे युवक

युवती सानू को टक्कर मारने वाले बाइक सवार युवक भी पंचकूला के अमरावती के रहने वाले हैं। जो नई स्पोर्टस बाइक KTM लेकर आए थे। बताया जा रहा है कि एक युवक के चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। ओवर स्पीड होने के कारण वे हादसे के समय कंट्रोल नहीं कर सके। सड़क क्रॉस कर चुकी युवती को टक्कर मार दी। कर लिया है मामला दर्ज: ASI राजीव

चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित शमशेर की शिकायत पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ धारा 281, 106 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *