रावतपुर के केशवपुरम क्षेत्र में प्राइवेट बैंककर्मी अतुल रैकवार उर्फ अतुल कश्यप की सुसाइड के मामले एक नया मोड़ सामने आया है। गुरुवार को परिजन कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि अतुल हनीट्रैप के जाल में कुछ समय से फंसा था। जिससे परेशान होकर उसने सुसा
.
अश्लील फोटो का बनाया था कोलॉर्ज, लिखा पैन नंबर
ठगों ने अतुल से पैसा वसूलने के लिए उसके साथ ने गाली–गलौज कर लोन लेकर पैसा चुकाने की बात कही थी। जब बात नहीं बनी तो ठगों ने अश्लील फोटोज के साथ अतुल के फोटो का कोलॉर्ज बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इतना ही नहीं ठगों ने बैंककर्मी का आधार कार्ड, उसका पैन नंबर की फोटो चस्पा कर उसके घर की महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी।
परिजनों ने बताया कि अतुल हनी ट्रैप के जाल में फंस गया था। ब्लैकमेलिंग और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार महोबा स्थित पैतृक गांव में किया है।
अनजान नंबर से आए थे कॉल, मैसेज
मृतक के दोस्त अभिषेक ने बताया कि कुछ दिन पहले अतुल को अनजान नंबर से कॉल और मैसेज मिले थे। अतुल को फोन करने वाली प्रियंका सिंह (काल्पनिक नाम) की युवती कॉल करने लगी, बातचीत के दौरान युवती ने वीडियो कॉल कर अतुल का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद अतुल को कॉल कर पैसे की मांग की जा रही थी। मना करने पर उसे अश्लील वीडियो भेजकर धमकाया गया, कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।
अभिषेक ने बताया कि शातिरों ने अतुल का मोबाइल नंबर हैक कर लिया था, जिससे उन्हें उसके कांटेक्ट नंबरों की जानकारी मिल गई। अभिषेक ने बताया कि अतुल को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। धमकियों और बदनामी के डर से वह तनाव में रहने लगा था। जिसके बाद बुधवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
ठगो ने अतुल की फोटो के साथ हिंदी और अंग्रेजी में यह पोस्ट किया
प्रिय ग्राहक, यदि आप उसे जानते है तो कृपया उसे सूचित करें, कि वह अपना ऋण नहीं चुका रहा है, इसलिए यह संदेश उसके सभी जुड़े नंबरों पर भेजा जा रहा है।
अब जानिए पूरा मामला…
मूल रूप से महोबा के डीएम आवास के पास रहने वाले 26 वर्षीय अतुल रैकवार कानपुर की एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत थे। पिता अशोक कुमार की 13 वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। परिवार में मां किरण, भाई अंशुल और प्रिंशुल है। बीते 3 वर्ष से अतुल रावतपुर के केशवपुरम निवासी अधिवक्ता पुण्य प्रताप शुक्ला के मकान में किराए पर रह कर प्राइवेट बैंक में बीमा विभाग में काम कर रहा था।
बुधवार सुबह अतुल की मां किरण से बात हुई थी, जिस पर अतुल ने नींद न आने की बात कही थी। इसके अलावा उसने शाम को फोन करने को बोला था। दोपहर को दो बार छोटे भाई प्रिंशुल ने फोन किया तो फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने अतुल के दोस्त अभिषेक को रूम पर जाने को कहा। जब अभिषेक अतुल के रूम पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला,आवाज देने पर भी कोई आहट नहीं हुई। खिड़की से झांकने पर अतुल का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका दिखाई दिया।
फेसबुक में स्टोरी लगा किया था सुसाइड
सुसाइड से पहले अतुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई थी, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया था। वही मृतक के भाई अंशुल रैकवार ने बताया कि अतुल पिछले करीब 15 दिनों से मानसिक तनाव में था। उन्होंने कहा कि हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर उसे बदनाम करने की धमकियां दी जा रही थीं।
एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, परिजनों से मिलकर सभी साक्ष्य देने को कहा गया है, परिजनों की तहरीर मिलने पर मोबाइल कॉल डिटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट और संदिग्ध नंबरों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
