मुख्य बातें

एकलव्य स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम: बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदर्शनी का अवलोकन, स्टूडेंट्स ने जीवन, संघर्ष और बलिदान को दर्शाया – Salumber News

एकलव्य स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम:  बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदर्शनी का अवलोकन, स्टूडेंट्स ने जीवन, संघर्ष और बलिदान को दर्शाया – Salumber News


सलूंबर के प्रेमनगर स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल में शुक्रवार शाम को जिला स्तरीय कला, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजाति गौरव वर्ष के तहत आयोजित हुआ। इसमें सलूं

.

लूंबर के प्रेमनगर स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रशासन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस प्रदर्शनी में भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय नायकों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को दर्शाया गया था।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर और विधायक ने जनजातीय संस्कृति व साहित्य पर आधारित पुस्तक “आदि किरण” का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

स्टूडेंट्स ने के साथ-साथ सराड़ा, सलूंबर और लसाडिय़ा के बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं।

स्टूडेंट्स ने के साथ-साथ सराड़ा, सलूंबर और लसाडिय़ा के बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं।

सांस्कृतिक संध्या में एकलव्य मॉडल स्कूल के स्टूडेंट्स ने के साथ-साथ सराड़ा, सलूंबर और लसाडिय़ा के बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में आदिवासी लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत और सामाजिक संदेशों पर आधारित नाट्य शामिल थे।

मुख्य अतिथि सलूंबर विधायक शांता अमृत लाल मीणा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जनजातीय गौरव, संस्कृति और परंपरा को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सलूंबर जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने बताया कि बिरसा मुंडा की जयंती राष्ट्रीय स्तर पर एक पखवाड़े के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर जनजातीय नायकों को प्रदर्शनी में दर्शाने की बात कही। कलेक्टर ने राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान पल्लवी बोहरा (आरजेएस), एसीईओ दिनेश चंद्र पाटीदार सहित एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल के छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *