मुख्य बातें

धनबाद में पहले प्रेमी की पिटाई; फिर हुई मांग भराई: लड़की के मना करने पर भी घर पहुंचा मिलने, पुलिस की मौजूदगी में शादी – Dhanbad News

धनबाद में पहले प्रेमी की पिटाई; फिर हुई मांग भराई:  लड़की के मना करने पर भी घर पहुंचा मिलने, पुलिस की मौजूदगी में शादी – Dhanbad News


बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ बस्ती में शनिवार रात एक प्रेम प्रसंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। धनबाद के बाबूडीह निवासी जमीन कारोबारी प्रेम गोप के बेटे सोनू गोप का भेलाटांड़ की एक युवती से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था।

.

इसी दौरान युवती की शादी बोकारो में तय हुई और विवाह का कार्ड भी छप गया। लेकिन सोनू ने खुद दूल्हे को फोन कर प्रेम संबंध की जानकारी दे दी, जिससे शादी टूट गई।

परिजनों के हंगामे के बीच दोनों की शादी करा दी गई।

इसके बाद युवती पक्ष ने सोनू के पिता से मिलकर शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसी बीच शनिवार शाम सोनू ने युवती को मिलने के लिए फोन किया, पर युवती ने मना कर दिया। इसके बावजूद वह उसके घर पहुंच गया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।

परिजनों ने पहले सोनू को पीटा, फिर हुई बातचीत

युवती ने घर पहुंचते ही सोनू की मौजूदगी की जानकारी परिजनों को दी। तुरंत मौके पर पहुंचे परिजनों ने सोनू को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया। झड़प की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद बरवाअड्डा थाना की टीम मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया।

पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवती के चाचा राजू गोप ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी बोकारो में तय थी, लेकिन सोनू की वजह से रिश्ता टूट गया। उनका कहना है कि परिवार चाहता था कि दोनों का विवाह हो जाए।

युवक-युवती के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

युवक-युवती के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विवाद के बीच परिजनों ने भरवा दी मांग

युवती ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से सोनू से बात करती थी। जब उसकी शादी कहीं और तय हुई, तो सोनू बार-बार उसे धमकी देता रहा कि यदि उसने शादी कर ली तो वह खुद को नुकसान पहुंचा लेगा। युवती ने उसके बुलावे पर जाने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन वह फिर भी जबरन घर पहुंच गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

दोनों परिवारों के बीच तनाव को देखते हुए परिजन किसी अनहोनी से बचना चाहते थे। पुलिस की मौजूदगी में बातचीत आगे बढ़ी और आखिरकार निर्णय हुआ कि सोनू वहीं युवती की मांग में सिंदूर भरे। इसके बाद मामला शांत हुआ और दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *