मृतक महिला राजमीत कौर व टिप्पर के नीचे स्कूटी।
लुधियाना के समराला कस्बे के निकट स्कूटी सवार मां-बेटी को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने कुचल दिया। टिप्पर के चपेट में आने से मां की मौके पर मौत हो गई जबकि नौ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को पहले समराला सिविल खन्ना में लाया गया ले
.
मृतका की पहचान राजमीत कौर (34 वर्ष) निवासी करतार नगर खन्ना और घायल की पहचान सृष्टि कौर (9 वर्ष) के रूप में हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टिप्पर चालक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मारी और उसके बाद स्कूटी व मां बेटी को रौंदते हुए आगे निकल गया।
मां के सिर व बच्ची के पैरों को कुचला
टिप्पर का टायर राजमीत के सिर और बच्ची के पैरों को कुचलते हुए निकला। सिर कुचले जाने से राजमीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्ची के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरधाला पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी।
गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने गई थी मां बेटी
मृतक महिला के रिश्तेदार जगजीत सिंह कुनार ने बताया कि मृतक महिला और उसकी बेटी स्कूटी पर गुरुद्वारा श्री देगसर साहिब (कटाना साहिब) से माथा टेकने के बाद करतार नगर खन्ना स्थित अपने घर लौट रही थीं।
जब स्कूटी बरधाला के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी बेकाबू हो गई और ट्रक चालक ने तेज रफ्तार ट्रक को स्कूटी सवार मां-बेटी पर चढ़ा दिया। घायल नौ वर्षीय बच्ची को खन्ना के सिविल अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि घायल नौ वर्षीय बच्ची के दोनों पैर टूट गए हैं।
अस्पताल में ब्रॉड डेड पहुंची महिला
डॉ. रमनदीप ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला को लाया गया था, जिसकी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक महिला का नाम राजमीत कौर, उम्र 34 वर्ष है। मृतक महिला के साथ उसका बच्चा भी था, जिसे खन्ना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला का शव मुर्दाघर में रखवाया गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
