मुख्य बातें

मोहाली में फास्ट फूड शॉप पर तोड़फोड़: एक्टिवा सवार 4 युवकों ने रंजिश में फेंकी ईंटें; पुलिस खंगाल रही CCTV – Mohali News

मोहाली में फास्ट फूड शॉप पर तोड़फोड़:  एक्टिवा सवार 4 युवकों ने रंजिश में फेंकी ईंटें; पुलिस खंगाल रही CCTV – Mohali News

बलटाना में एक फास्ट फूड शॉप पर देर रात हमला हुआ है। एक्टिवा सवार 4 युवकों ने दुकान पर ईंटें बरसाईं, जिससे 2 शीशे टूट गए और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा। दुकानदार ने इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश का आरोप लगाया है। दुकानदार सूरज सैनी ने बताया कि उसकी फास्ट फूड शॉप बलटाना फर्नीचर मार्केट में सतगुरु डॉक्यूमेंट सेंटर के सामने स्थित है। देर रात एक्टिवा पर आए युवकों ने अचानक उसकी दुकान पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। दिसंबर में भी कर चुके मारपीट सैनी के अनुसार, इसी गिरोह ने दिसंबर में भी उसके साथ मारपीट की थी। उस समय उसने बलटाना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने दोबारा हमला किया है। पीड़ित ने बताया कि जब वह हमलावरों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागा, तो एक्टिवा सवार युवक संतुलन खोकर गिर पड़े। इसके बाद 3 युवक मौके से भाग निकले, जबकि एक युवक एक्टिवा लेकर फरार हो गया। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी पुलिस घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। उसे बलटाना पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देने को कहा गया, जो उसने सौंप दी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एएसआई पवन कुमार ने बताया, “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौके का मुआयना करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *