मुख्य बातें

विधानसभा चुनाव में प्रतिनियुक्त कर्मियों की ड्यूटी खत्म: अपने विभाग में योगदान का निर्देश, डीएम बोले- सभी ने ईमानदारी से किया काम – Muzaffarpur News

विधानसभा चुनाव में प्रतिनियुक्त कर्मियों की ड्यूटी खत्म:  अपने विभाग में योगदान का निर्देश, डीएम बोले- सभी ने ईमानदारी से किया काम – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर समाहरणालय में समीक्षा बैठक।

बिहार विधानसभा चुनाव सफल तौर पर कराने के लिए अलग-अलग कोषांगों, विभागों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी इकाइयों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी नियुक्त हुए थे। साथ ही कर्मी और शिक्षक प्रतिनियुक्त किए गए थे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप

.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों की निर्वाचन ड्यूटी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी है। जारी आदेश में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन काम में लगे सभी पदाधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक अब अविलंब अपने-अपने मूल कार्यालयों में फिर से योगदान सुनिश्चित करें और पहले की तरह नियमित सरकारी काम का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

ईमानदारी से सभी ने किया काम

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी संबंधित विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके अंतर्गत कार्यरत प्रतिनियुक्त कर्मी समय पर योगदान दें और कार्यप्रवाह किसी भी रूप में प्रभावित न हो। जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित चुनाव संचालन में प्रतिनियुक्त कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सभी ने अपने दायित्वों का ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया है।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान मतदान से लेकर मतगणना तक सभी अधिकारी और कर्मी पूरी तत्परता के साथ सक्रिय रहे। अब चुनावी प्रक्रिया के संपन्न होने के साथ ही प्रशासनिक काम सामान्य गति से फिर से संचालित होने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *