मुख्य बातें

रोहतक एमडीयू में भर्ती प्रक्रिया पर छात्रों ने उठाए सवाल: वीसी के खिलाफ की नारेबाजी, 24 नवंबर के इंटरव्यू रद्द करने की मांग – Rohtak News

रोहतक एमडीयू में भर्ती प्रक्रिया पर छात्रों ने उठाए सवाल:  वीसी के खिलाफ की नारेबाजी, 24 नवंबर के इंटरव्यू रद्द करने की मांग – Rohtak News


रोहतक के एमडीयू में वीसी ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन करते छात्र संगठन।

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में भर्ती प्रक्रिया को अवैध करार देते हुए छात्र संगठनों ने विरोध प्रकट किया। छात्र संगठनों ने वीसी के खिलाफ नारेबाजी की और 24 नवंबर को रखे गए इंटरव्यू रद्द करने की मांग की। छात्र संगठनों ने वीसी राजबीर सिंह व रजिस्ट

.

डॉ. भीमराव अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम डूमोलिया ने कहा कि वीसी अवैध रूप से भर्ती प्रक्रिया को पूरा करना चाहते है। सरकार की तरफ से एक एसओपी जारी कर रखी है, जिसका लेटर भी रजिस्ट्रार को मिल चुका है। लेकिन एमडीयू प्रशासन किसी नियम को नहीं मान रहा और केवल इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती करने का प्रयास कर रहा है।

छात्र नेता विक्रम डूमोलिया।

विक्रम डूमोलिया ने कहा कि एमडीयू में 148 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए वीसी ने कोई लिखित परीक्षा नहीं रखी, बल्कि 100 नंबर का इंटरव्यू रखा है, जिसमें अपने चहेतों को नौकरी दी जाएगी। इसमें किसी के रोस्टर का ध्यान नहीं रखा गया। ना ही आरक्षण का कोई प्रावधान इसमें किया गया है। ऐसे तो अयोग्य लोगों को नौकरी दी जाएगी, जबकि योग्य उम्मीदवार पीछे रह जाएंगे।

24 नवंबर को नहीं होने देंगे इंटरव्यू

विक्रम डूमोलिया ने कहा कि वीसी की तरफ से जो 24 नवंबर को इंटरव्यू रखे गए हैं, वह किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे। अगर वीसी ने नियमों को ताक पर रखकर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया तो उस दिन कोई भी बड़ा कदम उठाया जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं एमडीयू प्रशासन की होगी।

छात्र नेता प्रदीप मोटा।

छात्र नेता प्रदीप मोटा।

एमडीयू में अवैध रूप से भर्ती करने का प्रयास

शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मोटा ने कहा कि एमडीयू में अवैध रूप से भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर एसओपी जारी रखी है, लेकिन वीसी इसके विरुद्ध जाकर भर्ती प्रक्रिया करवाना चाहते है।

राज्यपाल की तरफ से भर्ती को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, लेकिन वीसी अपने स्तर पर ही शिक्षकों की भर्ती करना चाहते है, जिसमें बड़ा भ्रष्टाचार होने की आशंका है। एमडीयू में पूरे नियमों के तहत भर्ती होनी चाहिए, ताकि किसी का हक ना छीने।

वीसी प्रो राजबीर सिंह को ज्ञापन देते हुए छात्र संगठन।

वीसी प्रो राजबीर सिंह को ज्ञापन देते हुए छात्र संगठन।

नियमों के तहत ही होगी भर्ती प्रक्रिया

वीसी राजबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि नियमों के तहत ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। भर्ती के दौरान सरकार की जो गाइडलाइन है, उसके अनुसार ही भर्ती होगी। आरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। वीसी के आश्वासन पर छात्रों ने कहा कि नियमों के तहत भर्ती प्रक्रिया का स्वागत करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो इंटरव्यू होने नहीं दिए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *