धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के पुराने थाना परिसर स्थित एक जर्जर बीसीसीएल क्वार्टर में मंगलवार सुबह 26 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान न्यू सब्जी मंडी निवासी सुमन कुमार साव के रूप में हुई है, जो मोबाइल दुकान चलाते थे। इस घटना से
.
स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह क्वार्टर के अंदर सुमन का शव पतले कपड़े के सहारे फंदे से लटका देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की।
सुमन ने काफी मात्रा में शराब का सेवन किया था
केंदुआडीह थाना के एएसआई सुनील कुमार चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात सुमन अपने कुछ दोस्तों के साथ पुराने थाना के पास स्थित इसी जर्जर बीसीसीएल क्वार्टर में खाना-पीना कर रहा था। देर रात तक चले इस कार्यक्रम के दौरान सुमन ने काफी मात्रा में शराब का सेवन किया।
अधिक नशा होने के कारण सुमन वहीं सो गया, जबकि उसके सभी दोस्त अपने-अपने घर लौट गए। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि, एएसआई चौधरी ने स्पष्ट किया कि मृत्यु के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। इस घटना से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।
