मुख्य बातें

ईओ की सरकारी रिहायश में चोरी का ट्रालियां: शंभू और खनौरी बॉर्डर से चोरी हुई ट्रॉलियों का सामान नाभा से बरामद – Chandigarh News

ईओ की सरकारी रिहायश में चोरी का ट्रालियां:  शंभू और खनौरी बॉर्डर से चोरी हुई ट्रॉलियों का सामान नाभा से बरामद – Chandigarh News

नगर कौंसिल के EO की सरकारी रिहायश पर खुदाई करते हुए JCB।

नाभा में नगर कौंसिल के EO की सरकारी रिहायश से शंभू बार्डर से चोरी हुईं ट्रालियों का सामान बरामद हुआ है। CIA की टीम ने किसानों की मांग पर JCB की सहायता से जब यहां खुदाई शुरू की तो वहां से ट्रालियों का सामान बरामद हुआ है। किसान पिछले दो दिन से नगर कौंस

.

इससे पहले घनौर हलके और फिर नाभा हलके से चोरी हुई ट्रॉलियां बरामद होने के बाद, नाभा कोतवाली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता पंकज पप्पू के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनका बाद में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद सीआई स्टाफ पटियाला में तबादला कर दिया गया था। पंकज पप्पू को इस मामले में जमानत मिल गई है।

अब फिर से किसानों ने चोरी हुई ट्रालियों का सामान बरामद करने की मांग की थी। उनका कहना था कि नगर कौंसिल नाभा के दफ्तर के सामने ईओ गुरचरण सिंह गिल की सरकारी रिहायश की जमीन और मकान में खुदाई की जाए। किसानों के धरने को देखते हुए सीआईए स्टाफ पटियाला को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में ट्रालियों का सामान बरामद करने पर मजबूर होना पड़ा।

किसानों की मांग पर जैसे ही प्रशासन ने नगर कौंसिल की जेसीबी मशीन से कच्ची मिट्टी और जमीन की खुदाई शुरू की तो ट्रालियों का सामान जमीन के नीचे से निकलने लगा। बताया जा रह है कि यहां ट्रालियों का काफी सामान बरामद हुआ है।

गौरतलब है कि यह सरकारी आवास वैसे तो नाभा के कार्यकारी अधिकारी गुरचरण सिंह गिल का है, लेकिन वह रोजाना अपने नजदीकी गांव बिरडवाल जाते थे और यहीं से आम आदमी पार्टी के नेता पंकज पप्पू सफाई कर्मचारियों का काम चलाते थे। कार्यकारी अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है।

सरकारी आवास से बरामद हुआ सामान, साफ सरकार ने करवाया

इस पर भारतीय किसान यूनियन आज़ाद के नाभा अध्यक्ष गमदूर सिंह और अन्य किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार के सहयोग से शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों की चोरी हुई ट्रॉलियां अब सरकारी परिसर से बरामद हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पुख्ता जानकारी थी कि उनकी ट्रॉलियों का सामान नगर परिषद की इस जगह पर नष्ट करने की नीयत से दबा दिया गया है। वे इसका पता लगाने के लिए कल से नगर परिषद के बाहर बैठे थे और आज प्रशासन को मजबूर होकर ऐसा करना पड़ा और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पटियाला सीआई स्टाफ पुलिस ने उनकी ट्रॉलियों का सामान बरामद कर लिया। अब पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और असली दोषियों को सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

रिहायश मेरे नाम पर अलाट, मगर मैं यहां नहीं रहता- EO

नगर कौंसिल नाभा के EO गुरचरण सिंह गिल का कहना है कि हालांकि यह सरकारी आवास उनके नाम पर अलॉट है, लेकिन वह अभी तक यहां रहते नहीं हैं, बल्कि अपने नजदीकी गांव में अपने घर आते-जाते रहते थे। उन्होंने बताया कि आप नेता पंकज पप्पू यहां अपना दफ्तर बनाकर रहते थे, जिन्हें नगर कौंसिल के पार्षदों ने प्रस्ताव पास करके सरकारी कर्मचारियों के कामकाज के लिए सुपरवाइजर बनाया था। उन्होंने कहा कि वह पटियाला के सीआई स्टाफ पुलिस को हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

सामान बरामद हुआ आगे बढ़ेगी जांच

पटियाला CIA स्टाफ की टीम का नेतृत्व कर रहे थानेदार दविंदर सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया कि आज नगर कौंसिल के सरकारी आवास से जमीन के नीचे से ट्रालियों का सामान बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *