भिवानी के वैश्य कॉलेज में आयोजित पूर्वाकलन कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी
भिवानी के वैश्य महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने कॉलेज में CBLU के प्रेम नगर परिसर में आयोजित होने वाले 7वें युवा समारोह यूनिफेस्ट 2025 में विद्यार्थियों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियों का पूर्वाकलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद अब वैश्य कॉल
.
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में महाविद्यालय में विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है, ताकि विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभाओं को उभारा जा सके। महाविद्यालय प्रबंधन महाविद्यालय के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है।
भिवानी के वैश्य कॉलेज में आयोजित पूर्वाकलन कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी
इनके माध्यम से महाविद्यालय में विद्यार्थियों के विकास के लिए प्रतिबंध है। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि महाविद्यालय के युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में नए उत्साह व जोश का संचार होता है। युवा कलाकार द्वारा किया गया अभिनय ही उसकी प्रतिभा का मापदंड होता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा विशेष रुचि लेकर अपनी प्रतिभा एवं कला का बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है जो कि एक सराहनीय कदम है।
हरियाणवी संस्कृति बचाकर रखने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विजय किशन अग्रवाल ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को बचाकर रखने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होने तभी हरियाणवी संस्कृति को बचाया जा सकता है। महाविद्यालय के युवा कल्याण विभाग के डीन प्रो. धीरज त्रिखा ने महाविद्यालय के युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों पर विस्तृत विचार रखते हुए कहा कि कालेज लाईफ का युवा की जिंदगी में अहम रोल होता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से महाविद्यालय के विद्यार्थी मेहनत कर रहे हैं वे भी एक दिन ऊंचाइयों को छूएंगे।

भिवानी के वैश्य कॉलेज में आयोजित पूर्वाकलन कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि व अन्य
40 विधाओं में विद्यार्थी लेंगे भाग महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. हरिकेश पंघाल ने बताया कि युवा महोत्सव के पूर्वाकलन कार्यक्रम में कलाकार विद्यार्थियों ने बढ-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी द्वारा आयोजित किए जाने वाले युवा महोत्सव के 5 सेक्शन डांस, म्यूजिक, थिएटर, साहित्य एवं ललित कला की 40 विधाओं में महाविद्यालय के छात्र कलाकार सभी 40 विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। महाविद्यालय का एक सांस्कृतिक इतिहास रहा है।
गत वर्षों में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी के संयोजन में हुए 6 युवा महोत्सवों में वैश्य कॉलेज 3 बार ओवर ऑल चैंपियन की ट्राफी अपने नाम कर चुका हैं व 3 बार रनरअप रहा है। इस दौरान महिला महाविद्यालय झोझू कला एवं राजकीय शिक्षण महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनूप सांगवान, डीन एकेडमिक डॉ. नरेंद्र सिंह, सदस्य स्वपोषित विभाग की डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग, डॉ. सतीश श्योराण, डॉ. कामना कौशिक, डॉ. मोहनलाल, डॉ. पूनम वर्मा, रितेश गोयल एवं कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज एवं राजकुमार तालू मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
