उदयपुर में आवासन मंडल की लॉटरी निकालते हुए।
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की आवासीय योजना के तहत उदयपुर में जी प्लस थ्री मंजिला फ्लैट की लॉटरी आज उदयपुर में निकाली गई। बलीचा स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे से लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हुई जो दोपहर तक चली।
.
लॉटरी में शामिल हुए आवेदन करने वाले लोग और उनके परिवारजन।
उदयपुर के पानेरियों की मादड़ी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए आवेदन लिए गए थे और इसकी लॉटरी कम्प्युटर रेंडम प्रणाली से निकाली गई। अगर लॉटरी में जिनका नाम नहीं आया उनको रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड की जाएगी।

इसमें फेज प्रथम के तहत 142 फ्लैट्स उपलब्ध हैं। इसमें आर्थिक दृष्टि से कमजोर (EWS) के 80 और अल्प आय वर्ग (LIG) के 62 फ्लैट्स है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों श्रेणी वर्ग के लिए करीब 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे और उनमें से लॉटरी निकाली गई है।

लॉटरी प्रक्रिया में शामिल अधिकारीगण।
लॉटरी प्रक्रिया को बोर्ड की उदयपुर वृत की संपदा प्रबंधक प्रीति चौधरी, उप आवासन आयुक्त और आवासीय अभियंता अरविंद माथुर, जिला कलेक्टर प्रतिनिधि शुभम माहेश्वरी और अतिरिक्त मुख्य अभियंता राकेश परिहार शामिल थे।
जिन लोगों के नाम लॉटरी खुली उनकी सूची राजस्थान आवासन मंडल की लॉटरी विंग में जाकर देख सकते है। (यहां देखे पूरी सूची)
