मुख्य बातें

बालाजी मंदिर में बाबा खाटू श्याम के पहने वस्त्र देखने उमड़े श्रद्धालु – Jalandhar News

बालाजी मंदिर में बाबा खाटू श्याम के पहने वस्त्र देखने उमड़े श्रद्धालु – Jalandhar News

.

कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर शेखां बाजार में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल उस समय देखने को मिला, जब श्री खाटू धाम से लाए गए श्याम बाबा के पवित्र वस्त्र मंदिर प्रांगण में पहुंचे। श्री खाटू धाम से पहुंचे श्याम बाबा के इन वस्त्रों के कारण मंदिर परिसर में भक्ति, उमंग और आस्था का खास माहौल बना रहा। मंदिर के मुख्य सेवादार राजीव ग्रोवर ने बताया कि खाटू श्याम धाम से यह दिव्य वस्त्र लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर भक्तों के लिए बहुत बड़े सौभाग्य और आशीर्वाद का क्षण होगा।

उन्होंने कहा कि श्री श्याम बाबा का कृपा-प्रसाद जब उनके पहने हुए वस्त्रों के रूप में हमारे मंदिर तक आता है, तो यह केवल वस्त्र नहीं होते, बल्कि बाबा का साक्षात आशीर्वाद होता है। उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया कि वे समय से पहुंच कर श्याम बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन का लाभ उठाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *