मुख्य बातें

AAP विधायक चरणजीत सिंह के विवादित बोल: 10वीं पढ़ा खड़ा होकर ऐसे सवाल करे पसंद नहीं, लोग बोले- इन्होंने भी आपको वोट दिया है – Kharar News

AAP विधायक चरणजीत सिंह के विवादित बोल:  10वीं पढ़ा खड़ा होकर ऐसे सवाल करे पसंद नहीं, लोग बोले- इन्होंने भी आपको वोट दिया है – Kharar News

आम आदमी पार्टी विधायक चरणजीत सिंह खरड़ में धरने को संबोधित करते हुए।

मोहाली जिले के घड़ूंआं कानूगोई क्षेत्र के 35 गांवों को रूपनगर (रोपड़) जिले में शामिल करने के विरोध खरड़ बार एसोसिएशन की तरफ से अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन आज (बुधवार) को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया । जब विधानसभा हलका चमकौर साहिब के

.

उन्होंने कहा , “मैं पढ़ा-लिखा हूं, डॉक्टर हूं, आई एम ऑप्थल्मोलॉजिस्ट। 10वीं पढ़k कोई खड़ा होकर ऐसे सवाल करे, मुझे पसंद नहीं।” उनके टिप्पणी करने की देरी थी। इसके बाद वह लोग भड़क गए। लोगों ने कहा कि 10वीं पास लोगों ने भी उन्हें वोट दिया है और सवाल करना उनका अधिकार है। लोगों के विरोध को देखते हुए उन्होंने बयान वापस ले लिया और सार्वजनिक रूप में माफी माग ली।

ऐसे शुरू हुआ यह विवाद

जानकारी के मुताबिक यह धरना तीन दिनों से चल रहा है। इस धरने में भाजपा, शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस के नेता, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और भारतीय किसान यूनियन के नेता भी शामिल हुए। विधानसभा हलका चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देने दे रहे थे।

इस दौरान विवाद तब शुरू हुआ जब विधायक ने 35 गांवों को रूपनगर में शामिल किए जाने की योजना से इनकार किया। वकीलों और प्रदर्शनकारियों ने जब इस संबंध में जानकारी होने की बात कही और सवाल उठाए, तो विधायक ने उनसे लिखित प्रमाण मांगे।

आखिर में विधायक ने वापस लिया

विवाद बढ़ता देख स्थिति बहस तक पहुंच गई। अंततः भारी विरोध के बीच विधायक चन्नी को अपना बयान वापस लेना पड़ा और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। खरड़ बार एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार इस मामले पर स्थिति स्पष्ट नहीं करती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *