मुख्य बातें

फरीदाबाद में कंटेनर की टक्कर से महिला टीचर की मौत: रैपिडो से लौट रही थी घर वापस, बाइक सवार घायल, ड्राइवर फरार – Ballabgarh News

फरीदाबाद में कंटेनर की टक्कर से महिला टीचर की मौत:  रैपिडो से लौट रही थी घर वापस, बाइक सवार घायल, ड्राइवर फरार – Ballabgarh News


फरीदाबाद में एक्सीडेंट के बाद सड़क पर पड़ा शव और मौके पर पहुंची पुलिस।

फरीदाबाद के IMT क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रही महिला टीचर की कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अग्रसेन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिय

.

जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महिला मंजू देवी शर्मा सेक्टर 11 स्थित एक निजी स्कूल में टीचर थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह रैपिडो बाइक सवारी के रूप में घर (आगमन सोसाइटी, IMT) जा रही थीं। जैसे ही रैपिडो बाइक IMT चौक के पास पहुंची, तभी दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने अचानक बाइक को साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही मंजू देवी सड़क पर दाईं ओर गिर गईं और इसी दौरान कंटेनर ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रैपिडो चालक अमित को भी हल्की चोटें आई हैं।

फरीदाबाद मे इसी कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत हुई।

ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार

हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया है।

दो बेटियों की मां

मृतका के पति सुखदेव कुमार शर्मा, जो रिटायर्ड हैं, ने बताया कि उन्हें पुलिस से इस घटना की सूचना मिली। उनकी पत्नी मंजू देवी घर लौट रही थीं तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, एक की शादी हो चुकी है और दूसरी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है।

परिजनों ने बताया कि मंजू देवी रोजाना की तरह स्कूल से घर लौट रही थीं और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। यह सिर्फ एक लापरवाह चालक की वजह से हुआ हादसा है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोग।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोग।

कंटेनर ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस

अग्रसेन चौकी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। परिजनों से शिकायत ले ली गई है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच आगे जारी है। फिलहाल पुलिस कंटेनर चालक की तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना की पूरी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *