मुख्य बातें

रतिया में तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को रौंदा: तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर; गाड़ी अनियंत्रित होने से हुआ हादसा – Ratia News

रतिया में तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को रौंदा:  तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर; गाड़ी अनियंत्रित होने से हुआ हादसा – Ratia News

फतेहाबाद जिले में रतिया के शहीद भगत सिंह चौक पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक बाजार क्षेत्र में अपनी गाड़ी लेकर पहुंचा और लापरवाही से वाहन चलाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और वहां मौजूद राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। एक गंभीर रूप से घायल हादसे में वार्ड नंबर-4, पुरानी गौशाला निवासी बलदेव सिंह पुत्र जगजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत रतिया के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी खंगाले अन्य घायलों को मामूली चोटें आईं, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *