मुख्य बातें

रामगढ़ की अंजलि रानी ने जीता गोल्ड मेडल: बेंगलुरु पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में झारखंड का नाम किया रोशन – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ की अंजलि रानी ने जीता गोल्ड मेडल:  बेंगलुरु पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में झारखंड का नाम किया रोशन – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के सौंदा बस्ती, सरैया टोला की अंजलि रानी ने बेंगलुरु में आयोजित डब्ल्यूपीसी पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत से उन्होंने रामगढ़ और झारखंड का नाम रोशन किया है।

.

झारखंड से कुल 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था

प्रतियोगिता में अंजलि ने 142 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड से कुल 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

अंजलि रानी की इस सफलता पर उनके परिजन और ग्रामीण काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाई खिलाकर और फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

ग्रामीणों ने कहा कि अंजलि रानी ने अपने गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है और सभी को उन पर गर्व है। उनकी सफलता से ग्रामीण क्षेत्र की अन्य लड़कियों को भी पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में आगे आने और राज्य व देश का प्रतिनिधित्व करने की प्रेरणा मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *