मुख्य बातें

देवरिया में सास और दो बहुएं सुपुर्द-ए-खाक: एक साथ उठे जनाजे, हर आंख हुई नम, मऊ में सड़क हादसे में हुई थी मौत – Deoria News

देवरिया में सास और दो बहुएं सुपुर्द-ए-खाक:  एक साथ उठे जनाजे, हर आंख हुई नम, मऊ में सड़क हादसे में हुई थी मौत – Deoria News


अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में गुरुवार को हुए सड़क हादसे ने देवरिया के नवलपुर गांव के एक ही परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे में परिवार की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात तीनों शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।

महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।शुक्रवार रात करीब 9 बजे नमाज-ए-जनाजा के बाद तीनों को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विवाह समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर गांव के तौहीद अहमद कपड़ों का व्यवसाय करते हैं, जबकि उनके छोटे भाई तौकीर अहमद नवलपुर चौराहा पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। दोनों भाई अपनी पत्नी, मां और परिवार के अन्य सदस्यों सहित कुल 10 लोग बुधवार को मऊ जिले में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

कार्यक्रम के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके रिश्तेदार प्यारेपुरा निवासी आफताब अहमद की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद सभी लोग गुरुवार को पहाड़पुरा फकरूद्दीनपुर निवासी रईस अहमद के घर से ई-रिक्शा द्वारा प्यारेपुरा के लिए रवाना हुए।

तेज रफ्तार बस ने मारी जोरदार टक्कर

जैसे ही ई-रिक्शा शीतला माता मंदिर मोड़ (दक्षिण टोला थाना क्षेत्र) पर पहुंचा, तभी आजमगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार सड़क पर दूर-दूर जा गिरे।

हादसे में तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसमें महजबीन (60 वर्ष), पत्नी रफीक अहमद, शाहीन परवीन (33 वर्ष), पत्नी तौहीद अहमद, नूरी (30 वर्ष), पत्नी तौकीर अहमद तीनों का पोस्टमार्टम होने के बाद गुरुवार देर रात शव गांव पहुंचे। शुक्रवार को मुंबई में बीटेक की पढ़ाई कर रहे महजबीन के बेटे के पहुंचने के बाद रात 9 बजे तीनों—सास और दो बहुओं—का जनाज़ा एक साथ उठाया गया और सुपुर्द-ए-खाक किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *