मुख्य बातें

लुधियाना एनकाउंटर में घायल अबोहर और राजस्थान के: पूछताछ में बताया- ग्रेनेड की डिलीवरी लेने आए थे, PAK-समर्थित टेरर मॉड्यूल का हिस्सा – Ludhiana News

लुधियाना एनकाउंटर में घायल अबोहर और राजस्थान के:  पूछताछ में बताया- ग्रेनेड की डिलीवरी लेने आए थे, PAK-समर्थित टेरर मॉड्यूल का हिस्सा – Ludhiana News


पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए एसएसएल टीम भी मौके पर पहुंची।

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर लाडोवाल टोल के पास पुलिस ने PAK-समर्थित टेरर मॉड्यूल के दो आतंकियों को एनकाउंटर में घायल किया, जो ग्रेनेड की डिलीवरी लेने आए थे। इनसे चाइना मेड ग्रेनेड, 5 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस मिले, और

.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अपराधी दीपू और राम लाल इसी मॉड्यूल और अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े हैं। घेराबंदी पर दोनों ने पुलिस की सरकारी आर्टिगा पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हैं।

मौके से अवैध पिस्तौल, राउंड, खाली खोल और मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस पूरे मॉड्यूल की जांच आगे बढ़ा रही है। बस्ती जोधेवाल पुलिस ने दीपू और राम लाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है।

केस में BNS की धाराएं और आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं। आरोपियों पर अवैध हथियार रखने, वारदात की तैयारी और हमले में शामिल होने के आरोप लगे हैं।

एनकाउंटर में घायल हुए आतंकियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आतंकी मॉड्यूल के घायल सदस्य कौन हैं? एनकाउंटर में आतंकी मॉड्यूल के जो 2 सदस्य घायल हुए हैं। उनमें से एक दीपू पंजाब के अबोहर का रहने वाला है, जबकि दूसरा राजस्थान के गंगा नगर का राम लाल है। दोनों गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।

लुधियाना पुलिस ने मुठभेड़ में 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें हरियाणा के फतेहाबाद का अजय, बिहार के भोजपुर का अर्श और पंजाब के फिरोजपुर का शमशेर शामिल था। सभी का क्रिमिनल रिकार्ड है।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि आतंकी भीड़ वाले क्षेत्र को टारगेट कर रहे थे।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि आतंकी भीड़ वाले क्षेत्र को टारगेट कर रहे थे।

घटना पर पुलिस कमिश्नर की 3 अहम बातें…

  • भीड़भाड़ वाले इलाका टारगेट था: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि एनकाउंटर में घायल आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों के टारगेट पर भीड़ भाड़ वाले इलाके थे। वो भीड़ में विस्फोट करके जान माल को नुकसान पहुंचाने के साथ पब्लिक में टेरर पैदा करना चाहते थे।
  • लॉरेंस गैंग से निकला कनैक्शन: सीपी ने कहा कि सीमा पार आईएसआई के आतंकी मॉड्यूल के साथ साथ इनका संबंध लॉरेंस गैंग के साथ भी सामने आ रहा है। पुलिस ने जिन तीन लोगों को पकड़ा है उनमें से एक सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले आरोपी हैरी का भाई है। पुलिस अब पकड़े गए तीन आरोपियों से भी पूछताछ करेगी और इस पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश करेगी।
  • ट्रैप लगाकर किया एनकाउंटर: पुलिस ने 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ में उन्होंने ही बताया कि 2 लोग हेंड ग्रेनेड लेने आ रहे हैं। इसके बाद ट्रैप लगाकर उन्हें पकड़ा गया। पुलिस को देखकर वो लाडोवाल टोल प्लाजा से लाडोवाल बाइपास की तरफ भागे। जहां पुलिस की उनसे मुठभेड़ हुई।
आईएसआई ने अजय मलेशिया के जरिए हैंड ग्रेनेड लुधियाना पहुंचाए थे।

आईएसआई ने अजय मलेशिया के जरिए हैंड ग्रेनेड लुधियाना पहुंचाए थे।

छठ पूजा के दिन पकड़े गए थे आतंकी मॉड्यूल के सदस्य 27 अक्तूबर को छठ पूजा के दिन लुधियाना पुलिस ने शिवपुरी चौक के पास पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने टाइगर सफारी के साथ जंगल से हैंड ग्रेनेड बरामद किए। जब पुलिस जांच में पता चला कि आईएसआई हैंड ग्रेनेड से हमला करके दहशत फैलाना चाहता था।

जांच में यह बात भी सामने आई थी कि पकड़े गए आरोपी सीमा पार से हैंड ग्रेनेड लेकर लुधियाना आए थे। हैंड ग्रेनेड समेत जो लोग पकड़े गए उनका कनेक्शन गैंगस्टर अजय मलेशिया से निकला। अजय मलेशिया के जरिए आईएसआई ने वो हेंड ग्रेनेड लुधियाना तक पहुंचाए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *