मुख्य बातें

हथियार लहराने का वीडियो वायरल, 3 अरेस्ट: दरभंगा में देसी कट्टा-तीन मोबाइल बरामद, 2 फरार बदमाश की तलाश जारी – Darbhanga News

हथियार लहराने का वीडियो वायरल, 3 अरेस्ट:  दरभंगा में देसी कट्टा-तीन मोबाइल बरामद, 2 फरार बदमाश की तलाश जारी – Darbhanga News


प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते एसडीपीओ।

दरभंगा में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 20 नवंबर का है, जब थानाध्यक्ष सिंहवाड़ा बसंत कुमार चुनाव के बाद विधि-व्यवस्था

.

वीडियो में टोटो पर सवार पांच युवक दिख रहे थे, जिनमें एक युवक हाथ में अवैध हथियार (कट्टा) लहराते हुए नजर आ रहा था। वीडियो की जांच में संबंधित युवकों की पहचान भडवाड़ा और कटका गांव के रहने वाले युवकों के रूप मे हुई।

वीडियो से जुड़े तीन स्मार्टफोन भी जब्त

थानाध्यक्ष सिंहवाड़ा ने उपलब्ध बल और CPMF जवानों के साथ तुरंत छापेमारी कर मुख्य आरोपित नीतीश कुमार यादव और वीडियो पोस्ट करने वाले तारकेश्वर नाथ उर्फ कृष यादव को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वीडियो में दिखाई दे रहा देसी कट्टा निवासी मो. जुबैद के पास है। इसके आधार पर पुलिस टीम ने कटका गांव में छापेमारी की और जुबैद के घर के पलंग के बॉक्स से अवैध हथियार बरामद कर लिया। साथ ही वीडियो से जुड़े तीन स्मार्टफोन भी जब्त किए गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ।

नीतीश कुमार यादव, पिता दिग्विजय यादव, स. भडवाड़ा, तारकेश्वर नाथ उर्फ कृष यादव, पिता संजीव उर्फ भीम यादव, स. भडवाडा,मो. जुबैद, पिता मो. अब्दुल रहीम को पकड़ा गया। बादल कुमार, पिता स्व. शिवनाथ यादव, स. भडवाड़ा,टोटो चालक विक्की कुमार, पिता नाम अज्ञात, स. निस्ता ये दोनों अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सिंहवाड़ा बसंत कुमार,ब्रह्मदेव दास और थाना रिज़र्व बल और CPMF बल शामिल थे।

जब्त किया गया फोन और कट्टा।

जब्त किया गया फोन और कट्टा।

पुलिस जांच में नीतीश कुमार यादव और कृष यादव के खिलाफ पहले भी कई संगीन मामले दर्ज पाए गए, जिनमें बीएनएस की गंभीर धाराएं शामिल हैं।

पूरी कार्रवाई की जानकारी एसडीपीओ कमतौल शोभेंद्र कुमार सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार बाजी कर सनसनी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने फरार दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *