देश की एकता अखंडता व संप्रभुता के संस्थापक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया द्वारा सरदार 150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
.
इस आयोजन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशभर से चयनित 72 युवाओं की टोली शामिल होगी। इस टोली का नेतृत्व भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा करेंगे। ये टोली 23 नवंबर की दोपहर को रायपुर से नागपुर रवाना होगी।
इस टोली को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हरी झण्डी दिखाकर टोली को खेल अकादमी के लिए रवाना करेंगे।
भाजयुमो अध्यक्ष मीडिया से चर्चा के दौरान जानकारी देते हुए।
पीएम मोदी के साथ युवा करेंगे पैदल मार्च
दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया, कि छत्तीसगढ़ से पहुचने वाले युवा नागपुर के केन्द्र को नर्मदा प्रवाह पहुंचेगे। यहां से यूनिटी मार्च की यात्रा 24 नवम्बर को नागपुर से बस द्वारा प्रारंभ होगी जो 25 नवम्बर को बैतूल, 26 नवम्बर को इंदौर और 27 नवम्बर को गोधरा से आनंद करमसद पहुँचेगी।
करमसद से एकतानगर तक युवा पदयात्रा में शामिल होते हुए 30 नवम्बर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का सामूहिक अवलोकन कर वापस रायपुर की ओर प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा में देश भर से दो लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। पीएम मोदी भी करमसद से एकता नगर में देश भर के युवाओं के साथ पैदल मार्च करेंगे।
सात दिन का आयोजन
भाजयुमो अध्यक्ष के अनुसार छत्तीसगढ़ से पहुंचने वाले युवा प्रदेश वापस सात दिन बाद करेंगे। सात दिनों की इस यात्रा के समस्त पड़ाव में अनेक छोटे-बड़े कार्यक्रम तय किए गए हैं जिसमें समस्त युवा प्रतिभागी शामिल होंगे।
उक्त यात्रा के दौरान आवास, भोजन व स्वास्थ्यगत आदि समस्त प्रकार की व्यवस्था पूर्व से ही तय की जा चुकी है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भाजयुमो अंकित जायसवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर गोविंद गुप्ता, अश्वनी विश्वकर्मा, वासु शर्मा, आकाशसिंह ठाकुर मौजूद थे।
