मुख्य बातें

बलरामपुर पुलिस से नकली अंडे की शिकायत: युवक 2 अंडे लेकर थाने पहुंचा, बोला- एक अंडे पर पेंट जैसी परत दिखाई दी – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर पुलिस से नकली अंडे की शिकायत:  युवक 2 अंडे लेकर थाने पहुंचा, बोला- एक अंडे पर पेंट जैसी परत दिखाई दी – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नकली अंडा बेचे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। युवक दो अंडे लेकर सीधे थाने पहुंचा और उनमें से एक को नकली बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

.

युवक ने आरोप लगाया कि उसने नगर पंचायत क्षेत्र स्थित रेस्ट हाउस के पास एक ठेले से ये अंडे खरीदे थे। घर पहुंचने पर उसे एक अंडे पर पेंट या पुट्टी जैसी परत दिखाई दी, जिससे उसे नकली होने का शक हुआ।

खुरदुरी न होकर बिल्कुल चिकनी थी

युवक के अनुसार, संदिग्ध अंडे की सतह सामान्य अंडे की तरह खुरदुरी न होकर बिल्कुल चिकनी थी। उस पर कोई कोटिंग चढ़ी हुई महसूस हो रही थी। उसने पुलिस को लिखित शिकायत देकर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर जांच की मांग की।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पहले अंडे की वास्तविकता की जांच की जाएगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाजार में वाकई नकली अंडे बेचे जा रहे हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

राजपुर पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *